Last Updated:

Vegetarian Muscle-Building Diet: अगर आप चिकन-मटन और प्रोटीन पाउडर के बिना मसल्स बनाना चाहते हैं, तो पनीर, सोया और दालें आपकी मदद कर सकती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार इन 3 शाकाहारी फूड्स को सही मात्रा में डाइट में शामिल करके रोज 120 ग्राम तक प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है, जो मसल्स ग्रोथ और फिटनेस के लिए फायदेमंद है.

Zoom

पनीर, टोफू, सोया चंक्स और दालों में भरपूर प्रोटीन होता है. ये चिकन-मटन के बेस्ट वेज ऑप्शंस हैं.

Most Powerful High Protein Foods: आजकल मसल्स बिल्डिंग के लिए लोग सबसे ज्यादा प्रोटीन पर ध्यान देते हैं. जिम जॉइन करने के बाद लोगों का दूसरा टारगेट ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन इनटेक होता है. प्रोटीन के लिए अक्सर लोग चिकन, मटन और अंडा खाते हैं. इन चीजों में अच्छी खासी मात्रा में प्रोटीन होता है. कुछ लोग प्रोटीन पाउडर का भी सेवन करते हैं, ताकि मसल्स में नई जान आ सके. कई लोग नॉनवेज नहीं खाते और प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहते हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि शरीर को पर्याप्त प्रोटीन कैसे मिलेगा.

बेंगलुरु केएस्टर सीएमआई हॉस्पिटल की क्लीनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स की हेड एडविना राज ने Indian Express को बताया कि सभी लोगों को 0.8 से 1.2 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम बॉडी वेट के अनुसार लेना चाहिए. आसान भाषा में समझें, तो अगर आपका वजन 70 किलोग्राम है, तो आपको रोज 56 से 84 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है. अगर आप बॉडी बिल्डिंग करते हैं या आप एथलीट हैं, तो आपको रोज 100 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन की जरूरत हो सकती है. कई लोगों को शरीर के वजन के अनुसार 120 ग्राम प्रोटीन की जरूरत भी हो सकती है. इसके लिए आपको 3 चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना होगा.

प्रोटीन के लिए ये हैं बेस्ट फूड्स

पनीर और दूध : दूध और इससे बने प्रोडक्ट प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स हैं. दो गिलास दूध से करीब 16 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है, जबकि 100 ग्राम पनीर में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है. इसके अलावा दही और हंग कर्ड भी प्रोटीन बढ़ाने में मदद करते हैं. इन चीजों का आप नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं.

सोया चंक्स और टोफू : शाकाहारियों के लिए सोया सबसे ताकतवर प्रोटीन सोर्स माना जाता है. एक कप पके हुए सोया चंक्स से करीब 25 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है. वहीं 100 ग्राम टोफू में 12 से 15 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है. नियमित रूप से सोया खाने से प्रोटीन की जरूरत आसानी से पूरी हो सकती है. इन चीजों को सब्जी में डालकर भी आसानी से खाया जा सकता है.

दालें और चना : राजमा, चना, मूंग, उड़द और विभिन्न दालें प्रोटीन से भरपूर होती हैं. एक कटोरी दाल में लगभग 7 से 10 ग्राम प्रोटीन मिलता है. अगर दाल को चावल या रोटी के साथ खाया जाए तो शरीर को बेहतर गुणवत्ता वाला प्रोटीन मिलता है. अंकुरित अनाज यानी स्प्राउट्स भी प्रोटीन का शानदार विकल्प हैं.

इस तरह पाएं भरपूर प्रोटीन

डाइटिशियन के अनुसार एक बार में ज्यादा प्रोटीन खाने की बजाय इसे पूरे दिन 4 से 5 भोजन में बांटना चाहिए. सुबह दूध और स्प्राउट्स, दोपहर में दाल और दही, शाम को ड्राई फ्रूट्स और रात में पनीर या टोफू शामिल करके आसानी से 120 ग्राम प्रोटीन के लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है. मसल्स बनाने के लिए सिर्फ प्रोटीन खाना काफी नहीं है. नियमित वर्कआउट, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और पर्याप्त कैलोरी लेना भी जरूरी है. तभी शरीर प्रोटीन का सही इस्तेमाल कर पाएगा और मसल्स की ग्रोथ बेहतर होगी.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Write A Comment