नींबू (Lemon) का इस्तेमाल आप हर दिन किसी ना किसी चीज में करते ही होंगे. काफी लोग सुबह उठकर नींबू पानी पीना पसंद करते हैं, इसे सलाद में डालते हैं. नींबू यानी लेमन की तरह होता है लाइम. नींबू यानी लेमन रंग में पीला और लाइम हरा होता है. आमतौर पर लोग इन दोनों को एक ही समझ बैठते हैं. लोगों को लगता है कि नींबू ही दो रंगों में होता है. चलिए आज आपको लेमन और लाइम में अंतर बताते हैं.

लेमन और लाइम में क्या है अंतर?
लेमन और लाइम को काफी लोग एक ही फ्रूट मानते हैं, पर ऐसा नहीं है. वैसे तो ये दोनों ही एक ही सिट्रस फैमिली से हैं, लेकिन फिर भी इनके रंग, आकार, अरोमा, फ्लेवर, पोषक तत्वों में काफी अंतर होता है.

-आमतौर पर किचन में चमकीले पीले रंग और साइज में बड़े आकार का खट्टा फल नींबू या लेमन होता है. यह आकार में अंडाकार होता है. इसके एक या दोनों सिरों पर हल्का सा उभार जैसा हिस्सा होता है. वहीं, हरे रंग का छोटे और गोल आकार वाला लाइम होता है. ये दोनों ही नींबू ही होते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग पीले रंग वाले नींबू का इस्तेमाल करते हैं.

– स्वाद में भी इन दोनों में काफी फर्क होता है. बात करें लेमन की तो इसमें सिट्रिक एसिड काफी अधिक होता है, जिससे ये अधिक खट्टा होता है. फिर भी कई बार लेमन सुगंध में हल्का सा मिठास लिए भी होता है.

-वहीं लाइम में कम एसिड तत्व होता है, लेकिन इसकी खुशबू अधिक तेज और तीखी होती है. कई बार ये थोड़ा कड़वा हो सकता है. हरे नींबू (लाइम) के छिलके और रस का इस्तेमाल अचार, कॉकटेल और इंटरनेशनल व्यंजनों में बड़े पैमाने पर किया जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

-हरे और पीले नींबू में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो दोनों में ही भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होते हैं, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करके इंफेक्शन और रोगों से बचाने का काम करते हैं. विटामिन सी कोलेजन प्रोडक्शन को भी बढ़ावा देता है. लाइम यानी हरे नींबू में फ्लेवोनॉएड्स एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक होता है. ये पाचन में मदद करते हैं और इंफ्लेमेशन को कम करते हैं. दोनों को आप रेगुलर डाइट में अपने तरीके से शामिल कर सकते हैं. इसके फायदे ही होंगे, नुकसान बेहद कम.

किन-किन चीजों में होता है इस्तेमाल?
लेमन यानी पीले नींबू का इस्तेमाल ज्यादातर नींबू पानी, सलाद, चाय, मिठाइयों, दूध को फाड़ने, बेकिंग आदि में किया जाता है. लाइम यानी हरे नींबू का इस्तेमाल चाट, मैक्सिकन और एशियाई व्यंजनों, मॉकटेल, कॉकटेल, मैरिनेड और सॉस आदि में किया जाता है.



Source link

Write A Comment