होमफोटोलाइफ़फूड

एक बार पी ली तो भूल जाएंगे बाजार की लस्सी! बहराइच की इस देसी ड्रिंक की डिमांड

Last Updated:

गर्मियों में ठंडी लस्सी की बात ही अलग होती है, लेकिन बहराइच में महिला समूह द्वारा तैयार की जा रही लस्सी अपने शुद्ध स्वाद और खास अंदाज की वजह से लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है. बिना बर्फ और केमिकल के बनी इस लस्सी में ड्राईफ्रूट और चेरी का तड़का लगाया जाता है, जो हर घूंट को और भी खास बना देता है.

Bahraich khas lassi: वैसे तो बाजार में बहुत सी जगहों पर गर्मियों में लस्सी मिलती है और बहुत सी जगहों की लस्सी फेमस भी होती है. लेकिन बहराइच में महिलाओं द्वारा बनाई गई यह लस्सी बेहद स्वादिष्ट है.

इसे महिलाएं अपने हाथों से, बिना किसी केमिकल के दही को जमाकर बनाती हैं. इसमें दूध भी अच्छी क्वालिटी का इस्तेमाल किया जाता है और लस्सी में ड्राईफ्रूट, चेरी और भी कई चीजों को डालकर परोसा जाता है. अब लोग धीरे-धीरे समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई इस लस्सी की ओर आकर्षित होकर इसका सेवन कर रहे हैं.

समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई इस लस्सी की बिक्री गांव में नहीं, बल्कि शहर में की जा रही है. शहर में समूह की दुकान पर, जो बहराइच शहर के कलेक्ट्रेट के सामने बनी हुई है, वहां पर महिलाएं लस्सी को बनाकर बेचने के लिए भेज देती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां पर महिलाओं द्वारा बनाई गई खाद्य सामग्री जैसे अचार, मुरब्बा, चूर्ण समेत लस्सी को बेचने का काम रवि नाम के शख्स करते हैं, जिन्होंने एक बैनर भी लगा रखा है. जहां पर आप पहुंचकर हर वक्त ताजी ठंडी लस्सी को पीकर ठंडक का एहसास बड़े आराम से ले सकते हैं.

लस्सी की बिक्री करने वाले रवि नाम के शख्स ने बताया कि इसमें बर्फ का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, इस वजह से पीने में यह बड़ी ही स्वादिष्ट लगती है और पनछुट्टी (पतली) नहीं होती है.

वहीं चीनी की बात करें तो बहुत मीठी होने पर लस्सी का मजा किरकिरा हो जाता है, इसलिए चीनी की मात्रा कम ही डाली जाती है. शायद यही वजह है जो यह लस्सी सभी को पसंद आती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment