Last Updated:
गर्मी का मौसम आते ही आम से बनने वाले व्यंजनों की धूम शुरू हो जाती है. इन्हीं में से एक है पारंपरिक आम की अमावट, जिसे गांवों में आज भी बड़े चाव से बनाया जाता है. मीठे पके आमों के गूदे को धूप में सुखाकर तैयार की जाने वाली यह खट्टी-मीठी मिठाई न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि लंबे समय तक सुरक्षित रखकर इसका आनंद भी लिया जा सकता है.
गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों द्वारा आम सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला फल होता है, लोग आम से बने हुए तरह-तरह के डिश को घर पर ही तैयार करके खाना पसंद करते हैं, गर्मियों के मौसम में आम से बने हुए आमरस मैंगो शेक मैंगो जूस जैसे तमाम तरह के डिशेज तैयार किए जाते हैं.
इसी तरह आम से बनने वाली एक ऐसी मिठाई है जिस गांव से लेकर शहर तक लोग सबसे अधिक चाव से खाना पसंद करते हैं, हम बात कर रहे हैं आम की अमावट की, ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर लोग इसे घर पर ही बनना पसंद करते हैं, ऐसे में इस दिशा को आप बेहद आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं.
सही रेसिपी से तैयार हुआ आम का अमावत लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाता है इसे और टाइट डिब्बे में रखकर काफी दिनों तक इसके खट्टे मीठे स्वाद का आनंद लिया जा सकता है. इसे बनाना भी बेहद आसान होता है. इस घर पर तैयार करने के लिए हमें कुछ जरूरी चीजों को इकट्ठा करना होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
आजमगढ़ में हवाई का काम करने वाले रविंद्र गुप्ता बताते हैं कि घर पर अमावट तैयार करने के लिए आपको अपनी क्वांटिटी के अनुसार मीठे पके हुए आम, कोई इकट्ठा करना है इसके साथ हमें देसी घी की जरूरत होती है. अमावत बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छी तरह से धोकर साफ कर ले. इसके बाद इसे हाथों से दबाकर नरम कर ले ताकि अंदर से आम के गूदे आसानी से बाहर निकल सके.
अब एक बड़ी सी थाली में घी लगाकर उसे चिकन बनाएं ताकि सूखने के बाद अमावत को आसानी से निकाला जा सके. अब बारी है आम के रस को बाहर निकालने की इसे निकालने से पहले इस बात का ध्यान रहे कि आम को ऊपरी हिस्से से थोड़ा काटकर इसका थोड़ा सा शुरुआती रस अलग कर ले.
अब आम के गूदे को अच्छी तरह से थाली में निकलना. इस दौरान मौजूद आम के रेशे और छिलके को अच्छी तरह से चैट कर बाहर कर ले. अभिषेक अच्छी तरह से मिलाने के लिए मथनी का इस्तेमाल करते हुए कुछ देर तक मथें.
अच्छी तरह से मथने के बाद आम के रस को घी लगी थाली में रखकर पूरी थाली में इसे अच्छी तरह से फैला दें, फिर उसे थाली को तेज धूप में रख दें, इस दौरान हवा में उड़ने वाली गंदगी से बचने के लिए कुछ इंतजाम जरुर करें. दिन भर तेज धूप में रखने के बाद शाम के समय इस घर के अंदर रख दे ताकि इसे नमी से बचाया जा सके.
अगले दिन फिर इस धूप में रखकर सूखाएं, जब यह सूख जाए तो इस पर फिर यही प्रक्रिया दोहराते हुए आमरस की एक परत और डालें इससे एक मोती अमावट की परत तैयार हो जाएगी इससे अमावट मोटा होता चला जाएगा. जब यह पूरी तरह से सुख जाए तब इसे मनपसंद आकार में काट लें और इसे किसी कांच के डब्बे में एयर टाइट करके रखें.
डिब्बे के ढक्कन को अच्छी तरह से बंद कर रखने से अमावट में नामी नहीं जाएगी. जरा सी भी नमी पहुंचने पर यह जल्दी खराब हो सकता है. इसे लंबे समय तक बनाए रखने के लिए नमी से बचाना बेहद आवश्यक होता है. अब आप अपने अमावट के स्वाद को अपने दोस्तों और परिवार के साथ एंजॉय कर सकते हैं.