Last Updated:

दुकान की एक और बड़ी खासियत इसकी पॉकेट फ्रेंडली कीमतें हैं. जहां आजकल बाहर खाना महंगा होता जा रहा है, वहीं यहां 70-80 रुपये के छोले भटूरे और राजमा चावल से लेकर 150-170 रुपये की भरपेट थाली तक सब कुछ मिलता है. यही वजह है कि यह जगह सिर्फ जवानों की नहीं, बल्कि परिवारों और बच्चों की भी पसंद बनी हुई है.

दिल्ली कैंट के गोपीनाथ बाजार की गलियों में एक ऐसा स्वाद छिपा है जो पिछले 25 सालों से लोगों की भूख और दिल दोनों को खुश कर रहा है. हम बात कर रहे हैं द नॉन कॉर्नर की, जो आज भी अपनी पुरानी पहचान और लाजवाब टेस्ट के लिए मशहूर है. यह दुकान सुबह से ही खाने के शौकीनों से भरने लगती है और शाम तक यहां लोगों की लाइन लगी रहती है.

दीपक बरारा ने इस छोटी सी दुकान को अपनी मेहनत, क्वालिटी और ग्राहकों के भरोसे के दम पर गोपीनाथ बाजार की पहचान बना दिया है. बदलते समय के साथ उन्होंने मेन्यू में नई-नई वैरायटी भी जोड़ा. स्वाद की असलियत आज भी वैसी ही है जैसी 25 साल पहले थी. यही वजह है कि यहाँ पुराने ग्राहक अपने बच्चों के साथ भी आते हैं और नई पीढ़ी भी इस स्वाद से जुड़ रही है.

यहां सिर्फ नान ही नहीं, बल्कि हर तरह का स्वाद मौजूद है. दुकान के मेन्यू में प्लेन डोसा, मसाला डोसा, बटर मसाला डोसा, मैसूर मसाला डोसा, पनीर मसाला डोसा, चीज मसाला डोसा, रवा डोसा और अलग-अलग तरह के उत्तपम शामिल हैं. खास बात यह है कि साउथ इंडियन खाने के साथ यहां का वड़ा और इडली भी लोगों को खूब पसंद आता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर नॉर्थ इंडियन की बात करें, तो यहां का असली स्टार है चूर-चूर नान थाली. आलू नान, गोभी नान, पनीर नान और मिक्स नान के साथ रायता, सब्जी और सलाद का कॉम्बिनेशन लोगों को बार-बार यहाँ खींच लाता है.

दुकान की एक और बड़ी खासियत इसकी पॉकेट फ्रेंडली कीमतें हैं. जहां आजकल बाहर खाना महंगा होता जा रहा है, वहीं यहां 70-80 रुपये के छोले भटूरे और राजमा चावल से लेकर 150-170 रुपये की भरपेट थाली तक सब कुछ मिलता है. यही वजह है कि यह जगह सिर्फ जवानों की नहीं, बल्कि परिवारों और बच्चों की भी पसंद बनी हुई है.

गोपीनाथ बाजार में आने वाले लोग बताते हैं कि अगर दिल्ली कैंट आए और यहां के इस पुराने स्वाद को नहीं चखा, तो सफर अधूरा माना जाता है. 25 सालों से यह दुकान सिर्फ खाना नहीं, बल्कि एक भरोसा परोस रही है वही पुराना स्वाद, वही गर्मजोशी और वही देसी अंदाज़.

अगर आप भी दिल्ली कैंट में है तो एक बार इस शॉप पर जरूर है. आपको बता दूं. यह दुकान दिल्ली के मिनी मार्केट गोपीनाथ बाजार दिल्ली कैंट में स्थित है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment