Last Updated:
How to make atta uttapam: आजकल जिसे देखो वह दौड़भाग की जिंदगी जी रहा है. लोगों के पास सुबह में सुकून से नाश्ता करने का भी समय नहीं है, लेकिन नाश्ता स्किप करना हेल्दी आदत नहीं है. ऐसे में आप कुछ जल्दी बनने वाली रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. आपके लिए हम लेकर आए हैं पौष्टिक आटा उत्तपम बनाने का तरीका. इसे आप 15 मिनट में बनाकर खा सकते हैं. चलिए जान लेते हैं कैसे बनाएं आटा उत्तपम.
आटा उत्तपम बनाने की रेसिपी.
How to make atta uttapam: नाश्ता हर किसी को हेल्दी और पौष्टिक करना चाहिए. एक्सपर्ट भी सलाह देते हैं कि नाश्ता हेवी होना चाहिए, ताकि दिन भर आपको इसके जरिए एनर्जी मिलती रहे. काफी लोग समय ना होने के कारण ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं. ऐसे में आपको कुछ ऐसे ब्रेकफास्ट ऑप्शन तलाशने चाहिए, जिन्हें आप 15 से 20 मिनट के अंदर बना सकें. काफी लोगों को डोसा, इडली, चीला खाना पसंद होता है. आप इन्हें रेगुलर बनाकर खाते हैं तो एक बार उत्तपम बनाकर खाइए. यहां हम आपको सूजी, मैदा, चावल के आटे से नहीं, बल्कि आटे से उत्तपम बनाने की रेसिपी बता रहे हैं. ये रेसिपी है शेफ कुणाल कपूर की जिसे आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाकर देख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं आटा उत्तपम बनाने की आसान रेसिपी और इसे बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए.
आटा उत्तपम बनाने के लिए सामग्री
साबुत गेहूं का आटा – 1 कप
दही – 3 बड़े चम्मच
बेकिंग सोडा – 1 चम्मच
तेल – 2 बड़े चम्मच
हींग – 1/2 छोटी चम्मच
सरसों के बीज – 1 चम्मच
जीरा – 1 चम्मच
करी पत्ता – एक टहनी
हरी मिर्च कटी हुई – 2 नग
अदरक कटा हुआ – 2 चम्मच
मिर्च पाउडर – 3/4 छोटी चम्मच
प्याज कटा हुआ – मुट्ठी भर
टमाटर कटा हुआ – मुट्ठी भर
धनिया पत्ती कटी हुई- मुट्ठी भर
नमक – स्वादानुसार
पानी – 1 कप
View this post on Instagram