होमफोटोलाइफ़फूड

नहीं खरीदने पड़ेंगे पॉपकॉर्न, भुट्टे से घर पर ऐसे करें तैयार, जानें आसान तरीका

Last Updated:

घर पर बने पॉपकॉर्न में किसी तरह के अतिरिक्त प्रिजर्वेटिव नहीं होते और आप इन्हें अपनी पसंद के अनुसार नमकीन, मसालेदार, मीठा या बटर फ्लेवर दे सकते हैं. अगली बार बाजार में पका हुआ भुट्टा दिखे, तो तैयार पॉपकॉर्न खरीदने के बजाय इसे घर पर बनाकर जरूर देखें. इस लेख में पूरी विधि जान सकते हैं.

अक्सर लोग पॉपकॉर्न बनाने के लिए बाजार से तैयार दाने खरीदते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता होता है कि ताजे भुट्टे से भी घर पर पॉपकॉर्न तैयार किया जा सकता है. थोड़ी सी तैयारी और सही तरीके से सुखाने के बाद साधारण भुट्टे के दाने भी हल्के, फूले हुए और स्वादिष्ट पॉपकॉर्न में बदल सकते हैं. अगर आप पैकेट वाले स्नैक्स की जगह घर का बना हेल्दी विकल्प चाहते हैं, तो यह आसान तरीका आपके लिए उपयोगी हो सकता है.

सही भुट्टे का चुनाव करें- अच्छे पॉपकॉर्न बनाने की शुरुआत सही भुट्टे के चयन से होती है. इसके लिए हमेशा पूरी तरह से पका हुआ और सख्त भुट्टा चुनें. पके हुए भुट्टे के दाने गहरे पीले, हल्के लाल या भूरे रंग के हो सकते हैं और छूने पर काफी सख्त महसूस होते हैं. जितना अधिक पका हुआ भुट्टा होगा, उतनी ही अच्छी तरह उसके दाने पॉप होंगे. ऐसे भुट्टे अक्सर बाजार में सस्ते भी मिल जाते हैं क्योंकि लोग खाने के लिए नरम भुट्टों को ज्यादा पसंद करते हैं.

दाने अलग करने का आसान तरीका- भुट्टा घर लाने के बाद उसके दानों को अलग करना होता है. इसके लिए आप भुट्टे को दो हिस्सों में तोड़ सकते हैं, जिससे दाने आसानी से निकल जाते हैं. दूसरा तरीका यह है कि चाकू की मदद से पहले एक कतार के दाने निकाल लें. इसके बाद बाकी दाने आसानी से अलग हो जाएंगे। सभी दानों को एक प्लेट या ट्रे में इकट्ठा कर लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दानों को अच्छी तरह सुखाएं- पॉपकॉर्न बनाने में यह सबसे महत्वपूर्ण चरण है. सबसे पहले दानों में थोड़ा सा तेल मिलाकर अच्छी तरह मिला लें ताकि हर दाने पर हल्की परत चढ़ जाए. इससे सूखने के दौरान दाने ज्यादा सिकुड़ते नहीं हैं.अब दानों को ट्रे में फैलाकर तेज धूप में रख दें. अगर धूप अच्छी है तो लगभग एक से डेढ़ दिन में दाने सूख सकते हैं, अन्यथा दो दिन तक धूप में रखना बेहतर होगा. पूरी तरह सूखने के बाद दाने बिल्कुल सख्त हो जाने चाहिए.

घर पर बनाएं ताजे पॉपकॉर्न- एक गहरी कड़ाही, पैन या कुकर को मध्यम आंच पर गर्म करें. इसमें थोड़ा मक्खन या घी और चुटकीभर नमक डालें. अब सूखे हुए दाने डालकर कुछ सेकंड चलाएं और तुरंत ढक्कन लगा दें. कुछ ही मिनटों में दाने फूटने की आवाज आने लगेगी और धीरे-धीरे ताजे, फूले हुए पॉपकॉर्न तैयार हो जाएंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment