Last Updated:

Bihari Desi Chicken Recipe: नॉनवेज के शौकीन लोग हमेशा चिकन की अलग-अलग रेसिपी की तलाश में रहते हैं. कुछ लोगों को बिल्कुल देसी बिहारी अंदाज का चिकन पसंद होता है, तो कुछ लोगों को हैदराबादी चिकन पसंद होता है. तो कई लोगों को अलग-अलग तरीके से बनाया हुआ चिकन पसंद आता है. लेकिन चिकन बनाने में जो सबसे खास बात यह है कि इसमें करीब एक से डेढ़ घंटे का वक्त लगता है. अगर आप इसे पूरी तरीके से बिहारी अंदाज में बनाते हैं, तो कम से कम 1 घंटे का वक्त जरूर लगेगा.

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बता रहे हैं, जिसे आप करीब 20 से 25 मिनट में बना सकते हैं. यह रेसिपी बनाने में जितनी आसान है, उतना ही यह स्वादिष्ट होता है और यह बिल्कुल ठेठ देसी बिहारी अंदाज में बनाया जाता है. जिसमें बिल्कुल बिहारी चिकन का ही स्वाद होता है.

जमुई जिले में मुन्ना ढाबा के संचालक मुन्ना कुमार देसी चिकन की एक ऐसी रेसिपी बनाते हैं, जो बिल्कुल कम वक्त में बनकर तैयार हो जाता है. मुन्ना बताते हैं कि यह रेसिपी खाने में बिल्कुल स्वादिष्ट है और इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में बिल्कुल भी पानी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है.

यह खुद-ब-खुद अपने ही पानी से पकता है. इतना ही नहीं चिकन को मैरिनेट करने से लेकर बनाने तक में केवल 20 से 25 मिनट का वक्त लगता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप जल्दी बाजी में हैं, तो आप यह रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाना तो आसान है ही, अगर आप इसे एक बार बना लें तो आप इसका स्वाद कभी भूल नहीं पाएंगे. उन्होंने बताया कि इसके लिए सबसे पहले चिकन को धोकर उसका पानी बिल्कुल अच्छे तरीके से निकाल लेना चाहिए.

मुन्ना बताते हैं कि अगर आप इस तरीके से देसी चिकन बनाना चाहते हैं तो उसे चिकन को साफ करने के बाद जब उसका पानी पूरी तरह से सुख जाए तब उसमें दही मिला लें. फिर दही में ही सारे मसाले जैसे जीरा, काली मिर्च, धनिया, हल्दी, लाल मिर्च इत्यादि का पाउडर मिला दें.

फिर नमक और सरसों तेल मिलाकर इसमें कटा हुआ प्याज डाल दें. फिर इसमें थोड़ा गरम मसाला और रंग के लिए कश्मीरी लाल मिर्च मिला दें और उसे अच्छे तरीके से मिला लें. सारे मसाले, दही और प्याज को मिलाकर इसे 10 से 15 मिनट के लिए मैरीनेट होने के लिए छोड़ दें.

अब कढ़ाई में तेल गर्म कर उसमें तेज पत्ता, जीरा और लाल मिर्च का तड़का लगाएं फिर मैरीनेट किया हुआ चिकन उसमें डालकर उसे हल्के आंच पर 20 से 25 मिनट तक भूनें.

करीब 25 मिनट के बाद पूरा प्याज गल जाएगा और उसी से निकले हुए पानी में चिकन भी फ्राई होकर पक जाएगा. इसका स्वाद बहुत ही स्वादिष्ट होता है और इसे बनाना बेहद ही आसान है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment