X

बरसात में पकौड़े के साथ ट्राई करें जामुन की चटनी, ये रेसिपी बना देगी दीवानी

 

arw img

Jamun Chutney Recipe: बारिश में कुछ चटपटा खाने का मन है तो आज हम आपको बघेलखंड की एक खास देसी रेसिपी बताने जा रहे हैं. इसके साथ समोसे, कचौड़ी, पकौड़े का स्वाद दोगुना हो जाता है. आपने जामुन तो ऐसे जरूर खाया होगा लेकिन आज हम आपको बघेलखंडी स्टाइल जामुन की स्वादिष्ट चटनी बनाने की रेसिपी बताएंगे. यह स्वाद और सेहत दोनों के लिए जबरदस्त फायदेमंद है. इसे आप कुछ ही मिनटों में घर पर तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए जामुन का गूदा, हरा धनिया, पुदीना, लहसुन, हरी मिर्च, भुना जीरा और थोड़ा सा नमक चाहिए. खास बात यह है कि यह चटनी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि जामुन में पोषक तत्व होते हैं जो पेट और पाचन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. इसे आप पराठे या दाल-चावल के साथ भी खा सकते हैं. तो अगर आप भी इस मानसून कुछ नया और देसी ट्राई करना चाहते हैं, तो बघेलखंड की जामुन चटनी जरूर बनाएं. यकीन मानिए पूरे परिवार को ये टेस्टी लगेगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment