अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. AI टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग का असर अब सीधे स्मार्टफोन की कीमतों पर दिखाई देने लगा है. DRAM (RAM) और NAND स्टोरेज जैसे जरूरी कंपोनेंट्स महंगे होने की वजह से कई कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. ऐसे में जो फोन कुछ महीने पहले कम कीमत में मिल रहे थे, अब उनके लिए आपको हजारों रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं.

OnePlus 15- सबसे बड़ा झटका OnePlus 15 के खरीदारों को लगा है. यह फोन लॉन्च के समय 72,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था, लेकिन दो बार कीमत बढ़ने के बाद अब इसकी शुरुआती कीमत 85,999 रुपये हो गई है.

यानी ग्राहकों को अब इस फोन के लिए 13,000 रुपये ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं. Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 165Hz डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल कैमरा और 7300mAh बैटरी जैसे फीचर्स के बावजूद इसकी बढ़ी हुई कीमत चर्चा का विषय बनी हुई है.

Oppo Find X9 भी अब पहले से 10,000 रुपये महंगा हो गया है. लॉन्च के समय इसकी कीमत 74,999 रुपये थी, जबकि अब इसे 84,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर, Hasselblad ट्यून कैमरा सिस्टम और 7025mAh बैटरी दी गई है.

Nothing Phone 4a Pro की कीमत में भी बड़ा उछाल आया है. यह फोन पहले 39,999 रुपये में मिलता था, लेकिन अब इसकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपये हो गई है. यानी इस पर सीधे 10,000 रुपये का इजाफा हुआ है. कंपनी का ट्रांसपेरेंट डिजाइन और Glyph Interface इसे बाकी फोन्स से अलग बनाता है.

Vivo V70 Elite भी अब पहले से 7,000 रुपये महंगा हो गया है. इसकी कीमत 51,999 रुपये से बढ़कर 58,999 रुपये हो गई है. इसमें ZEISS कैमरा सेटअप, 6500mAh बैटरी और 1.5K OLED डिस्प्ले मिलता है.

Lava Agni 4- भारतीय कंपनी Lava के Agni 4 की कीमत में भी 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. यह फोन पहले 24,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब इसकी कीमत 29,999 रुपये हो गई है. इसमें MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर और प्रीमियम मेटल फ्रेम दिया गया है.

iQOO 15 और Redmi Note 15 Pro+ की कीमतों में 2,000-2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

वहीं iQOO 15R और Motorola Edge 70 Fusion अब 3,000 रुपये महंगे हो चुके हैं.

Poco X8 Pro Max की कीमत भी 42,999 रुपये से बढ़कर 44,999 रुपये हो गई है.

विशेषज्ञों का मानना है कि AI फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. बड़े AI मॉडल्स को चलाने के लिए ज्यादा RAM और तेज स्टोरेज की जरूरत होती है, जिससे इन कंपोनेंट्स की वैश्विक मांग बढ़ी है. यही वजह है कि स्मार्टफोन कंपनियों की लागत बढ़ रही है और इसका असर सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है.

अगर आप इन स्मार्टफोन्स में से कोई खरीदने की सोच रहे हैं, तो इंतजार करना महंगा साबित हो सकता है. आने वाले महीनों में कंपोनेंट्स की कीमतें और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, जिससे स्मार्टफोन्स की कीमतों में एक और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.



Source link

Write A Comment