Last Updated:
Curd Rice Recipe: गर्मी की इस चिलचिलाती दुपहरी में जब कुछ भी खाने का मन न करे, तो ट्राई करें यह सुपर टेस्टी और आसान साउथ इंडियन स्टाइल कर्ड राइस. यह आपके पेट को तुरंत ठंडक और सुकून देगा, और इसका स्पेशल तड़का स्वाद में चार चांदलगा देगा. तो देर किस बात की? आज ही लंच में बनाएं!
साउथ इंडियन स्टाइल कर्ड राइस
South indian style curd rice: इस भयंकर गर्मी में दोपहर के वक्त किचन में खड़े होना और फिर वो भारी-भरकम, तीखा खाना खाना… दोनों ही किसी सजा से कम नहीं लगते. जब सूरज बिल्कुल सिर पर हों, तो मन करता है कुछ ऐसा मिल जाए जो झटपट बन भी जाए, स्वाद में भी हिट हो और खाते ही पेट को एकदम ‘कूल-कूल’ सुकून मिल जाए. अगर आप भी दोपहर के लंच को लेकर रोज़-रोज़ यही सोचते हैं, तो आज आपकी यह टेंशन हमेशा के लिए खत्म होने वाली है.
आज हम बनाने जा रहे हैं साउथ इंडिया की सबसे पॉपुलर और हर घर की पसंदीदा डिश साउथ इंडियन स्टाइल कर्ड राइस (दही-चावल). यह सिर्फ एक रेसिपी नहीं है, बल्कि गर्मियों में आपके पेट के लिए एक जादुई दवा है. दही की ठंडक और इसमें लगने वाला राई-करी पत्ते का कड़क तड़का स्वाद का ऐसा ज़बरदस्त कॉम्बिनेशन है कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे. तो चलिए, बिना किसी झंझट के मिनटों में बनाते हैं आज की यह रिफ्रेशिंग समर स्पेशल रेसिपी!
सामग्री (Ingredients)-
पके हुए चावल: 1 कप (हल्के मैश किए हुए) ताजा दही: डेढ़ कप (ज्यादा खट्टा न हो) दूध: चौथाई कप (कर्ड राइस को क्रीमी रखने और खट्टा होने से बचाने के लिए) बारीक कटा हुआ अदरक: 1 छोटा चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च: 2 तड़के के लिए: 1 चम्मच राई, 1 चम्मच उड़द दाल, 1 चम्मच चना दाल, 1 सूखी लाल मिर्च, 10-12 करी पत्ता और एक चुटकी हींग. तेल या घी: 1 बड़ा चम्मच नमक: स्वादानुसार, गार्निशिंग के लिए: बारीक कटा हरा धनिया और अनार के दाने.
बनाने की आसान विधि:
1: चावल को तैयार करना
कर्ड राइस बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए चावलों को एक बड़े मिक्सिंग बाउल में निकाल लें. अगर चावल फ्रिज के रखे हैं, तो उन्हें हल्का गुनगुना कर लें. अब एक कड़छी या हाथों की मदद से चावलों को हल्का सा मैश (दबा) लें. साउथ इंडियन स्टाइल में चावल थोड़े घुटे हुए ही अच्छे लगते हैं.
2: दही और दूध का मिश्रण
अब मैश किए हुए चावलों में ताजा दही और दूध मिलाएं. दूध मिलाने से कर्ड राइस का टेक्सचर बहुत क्रीमी हो जाता है और दोपहर में रखने पर भी दही जल्दी खट्टा नहीं होता. इसी समय इसमें स्वादानुसार नमक, बारीक कटा हुआ अदरक और कटी हुई हरी मिर्च डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह आपस में मिला लें.
3: स्पेशल साउथ इंडियन तड़का
कर्ड राइस का असली जादू इसके तड़के में है. एक छोटे तड़का पैन में तेल या घी गर्म करें. तेल गर्म होते ही इसमें राई डालें. जब राई चटकने लगे, तो चना दाल और उड़द दाल डालकर उन्हें हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें सूखी लाल मिर्च, हींग और फ्रेश करी पत्ता डालें. करी पत्ते के क्रिस्पी होते ही गैस बंद कर दें.
4: मिक्सिंग और गार्निशिंग
तैयार गरम तड़के को तुरंत दही-चावल के मिश्रण के ऊपर डालें और अच्छी तरह मिक्स करें. आपका पेट को सुकून देने वाला कर्ड राइस तैयार है. इसे और भी रिफ्रेशिंग और विजुअली शानदार बनाने के लिए ऊपर से फ्रेश हरा धनिया और ढेर सारे लाल-लाल अनार के दाने डालकर सजाएं. इसे थोड़ी देर फ्रिज में ठंडा करें और दोपहर के लंच में ठंडे-ठंडे कर्ड राइस का आनंद लें.
About the Author
मैंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2009) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्र…और पढ़ें