Last Updated:
Crab Curry Health Benefits: छत्तीसगढ़ में बरसात में केकड़ा मिलता है. इसका अलग ही स्वाद है. यही वजह है कि लोग इसे बरसात में खाना पसंद करते हैं. इसके साथ ही जूस बनाकर भी पीते हैं. केकड़ा की सब्जी बनाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ता. बारीक छोटे-छोटे पीस बनाकर खटाई डाल दी जाती है. इसके बाद क्या करते हैं देखिए इस रिपोर्ट में…
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बरसात शुरू होने के साथ ही तालाबों में, नदिया किनारे, साथ ही नालों में देसी केकड़ा मिलता है. इसे गांव के लोग पारंपरिक व्यंजन के रूप में अपनी थाली में भोजन के रूप में परोसते हैं, जो खाने में स्वादिष्ट और मजेदार होता है. केकड़ा की सब्जी और जूस दोनों में ताकत का घूंट बसा हुआ है. अगर आप बीपी शुगर के मरीज हैं तो आपके लिए यह लाभकारी हो सकता है.
स्थानीय जानकार सिकंदर प्रजापति ने लोकल 18 को बताया कि केकड़ा गर्मियों में भी मिलता है, लेकिन बरसात के मौसम में इसकी संख्या काफी बढ़ जाती है. नदी, नाले, बांध और खेतों में पानी भरने के बाद केकड़े आसानी से दिखाई देते हैं, जिन्हें ग्रामीण पकड़कर घर ले आते हैं. सिकंदर ने बताया कि केकड़े को अच्छी तरह साफ करने के बाद मसालों के साथ स्वादिष्ट सब्जी बनाई जाती है, वहीं कुछ लोग खट्टे स्वाद वाली स्थानीय सामग्री के साथ इसका पारंपरिक जूसनुमा व्यंजन भी तैयार करते हैं, जिसे ग्रामीण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी मानते हैं.
कमजोरी में मिलता है लाभ
सिकंदर प्रजापति के अनुसार, गांवों में यह माना जाता है कि केकड़ा खाने से शरीर को ताकत मिलती है और भूख बढ़ती है. उनका दावा है कि नियमित रूप से इसका सेवन करने वाले लोगों में स्वास्थ्य समस्याएं कम देखने को मिलती हैं. हालांकि, इन दावों की चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा पुष्टि नहीं की गई है. प्रजापति ने बताया कि बरसात के दौरान खेत या नदी किनारे से 8 से 10 केकड़े पकड़कर घर लाए जाते हैं और पूरा परिवार मिलकर इसका स्वाद लेता है. ग्रामीणों के बीच यह एक पारंपरिक और पसंदीदा मौसमी व्यंजन माना जाता है…
सिकंदर प्रजापति का कहना है कि उन्होंने और गांव के लोगों ने लंबे समय से केकड़े का सेवन किया है और उन्हें किसी प्रकार के दुष्प्रभाव की जानकारी नहीं है. उनका कहना है कि यह स्वादिष्ट होने के साथ ग्रामीण जीवन का अहम हिस्सा भी है.
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें