How to Store Kneaded Dough: आटा हर दिन आप गूंथते हैं, ताकि फूली-फूली रोटी बनाकर दिन और रात में खा सकें. कई बार आटा अधिक गूंथने से बच जाता है, जिसे आप फ्रिज में रख देते हैं. लेकिन, फ्रिज में रखते ही आटा का ऊपरी हिस्सा हार्ड और काला पड़ जाता है. सूखने लगता है और स्मेल भी आने लगती है तो आप हो सकता है सही तरीके से आटे को स्टोर ना कर रहे हों. वैसे, गूंथे हुए आटे को एक दिन से अधिक पुराना इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. खासकर, गर्मियों के मौसम में फ्रेश गूंथे आटे से बनी रोटियों का ही सेवन करना चाहिए. यदि आटे का रंग काला पड़ जाता है तो आप इन उपायों को अपनाकर आटा फ्रेश रख सकते हैं.

फ्रिज में रखा आटा काला क्यों पड़ जाता है?

आटा गूंथा हुआ होता है तो उसमें नमी होती है. जब यह हवा के संपर्क में आता है तो ऑक्सीडेशन (Oxidation) की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. इसी वजह से फ्रिज में रखा आटा धीरे-धीरे हार्ड और काला सा होने लगता है. साथ ही आटे में मौजूद नेचुरल एंजाइम और स्टोर करने के कारण सूक्ष्मजीवों की एक्टिविटी होने के कारण भी आटे का रंग डार्क होने लगता है. यदि आटा कई दिनों तक ऐसे ही छोड़ दें तो इस पर इन्हीं सूक्ष्मजीवों के कारण फफूंदी भी बन जाती है.

आटे को फ्रेश रखने के टिप्स

-गूंथे हुए आटे को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में रखना चाहिए. कंटेनर अच्छी क्वालिटी का हो. इससे हवा अंदर नहीं जाएगी. आटा ज्यादा समय तक ताजा रहेगा.

-आटा को फ्रिज में रखने से पहले उसके ऊपर हल्का सा कोई भी खाने वाला तेल लगा दें. इससे ऊपर की परत सूखेगी नहीं है. ऑक्सीडेशन की गति भी कम हो जाएगी.

-कोई कंटेनर नहीं है तो आटे को किसी भी बाउल में. उसकी सतह पर फूड प्लास्टिक रैप, ढक्कन लगा दें, इससे हवा अंदर नहीं जाएगी. आटा भी काला नहीं होगा और स्वाद भी खराब नहीं होगा.

-गूंथा हुआ आटा तैयार करने के तुरंत बाद फ्रिज में रख दें. इसे लंबे समय तक कमरे के तापमान पर न छोड़ें, खासकर गर्मी और मानसून के मौसम में.

-जितने लोग हैं, उसी अनुसार आटा गूंथें. एक दिन के अंदर खत्म हो जाए, उतना ही आटा गूंथना हेल्थ के लिए भी ठीक है. एक से दो दिन में यूज करना लेने से स्वाद और गुणवत्ता दोनों सही बनी रहती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

गूंथा आटा कितने दिनों तक रखना चाहिए फ्रिज में?

आप गूंथे हुए आटे को साफ बर्तन में रखें या फिर अच्छी क्वालिटी के एयरटाइट कंटेनर में रखें. अगर आटा 4°C या उससे कम तापमान पर लगातार रखा होता है तो ये 2 से 3 दिनों तक सुरक्षित और खाने लायक रह सकता है. हालांकि, कई बार अंदर से आटा चिपचिपा, लिसलिसा सा हो जाता है और उसमें से खट्टी सी स्मेल भी आए तो इसे ना खाएं. कई बार फफूंद दिखाई देने लगता है, इसे तो गलती से भी ना खाएं वरना फूड पॉयजनिंग हो जाएगी.



Source link

Write A Comment