Last Updated:
Mango Halbai Recipe: बिना मावा के बनी यह ‘मैंगो हलबाई’ आपके घर की खास मिठाई बन सकती है, जो हर मौके पर सबका दिल जीत लेगी. ये खंडवा में स्पेशल तौर पर तैयार की जाती है. चावल, नारियल, गुड़ और आम से तैयार होने वाली यह मिठाई इतनी सॉफ्ट होती है कि मुंह में रखते ही पिघल जाती है.
अगर आप घर पर कुछ नया और खास बनाने का सोच रहे हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. ‘मैंगो हलवाई’ एक पारंपरिक और बेहद स्वादिष्ट मिठाई है, जिसे आप बिना मावा के आसानी से बना सकते हैं. चावल, नारियल, गुड़ और आम से तैयार यह डेजर्ट इतना सॉफ्ट होता है कि मुंह में रखते ही घुल जाता है.
गर्मियों में आम की बहार के बीच यह मिठाई स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. इसे बनाने वाली स्वीटी पटेल बताती हैं कि यह रेसिपी जितनी आसान है, उतनी ही लाजवाब भी.
इसे बनाने के लिए सबसे पहले 5 घंटे तक भिगोए हुए चावल लें और मिक्सर जार में डालें. इसमें ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल, थोड़ा गुड़, भीगे हुए काजू और खुशबू के लिए हरी इलायची डालें. अब इसमें 1 कप पानी मिलाकर इसे अच्छी तरह पीस लें, ताकि एकदम स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस पेस्ट को सीधे पकाने की बजाय एक बारीक छन्नी से छान लें. इससे नारियल और चावल के मोटे कण अलग हो जाएंगे और आपको एकदम मुलायम लिक्विड मिलेगा. यही इस मिठाई का असली सीक्रेट है.
अब मिलाएं आम का स्वाद: छने हुए मिश्रण को कढ़ाही में डालें और इसमें 1.5 कप पानी और ताजे पके आम की गाढ़ी प्यूरी मिलाएं. ध्यान रखें कि गैस चालू करने से पहले इसे अच्छे से मिक्स कर लें, ताकि कोई गांठ न रहे.
केसर और घी से बढ़ाएं स्वाद: जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तब इसमें केसर वाला दूध डालें. इससे मिठाई में शानदार रंग और खुशबू आएगी. इसके बाद देसी घी डालें और लगातार चलाते रहें.
जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे और एक डो की तरह सिमट जाए, तो समझ जाएं कि आपकी ‘मैंगो हलबाई’ तैयार है. अब इसे एक थाली में निकाल लें और ठंडा होने दें.