X

न प्रिजर्वेटिव, न केमिकल..स्वाद में कमाल हैं ये आलू चिप्स, जानें इसकी रेसिपी

 

arw img

मिथिला की पहचान सिर्फ मखाना और पाग तक सीमित नहीं है. यहां घरों में बनने वाले पारंपरिक आलू के चिप्स भी वर्षों से लोगों की पसंद बने हुए हैं. बाजार में पैकेट वाले चिप्स आने से पहले ही मिथिला के घरों में महिलाएं आलू की नई फसल के समय बड़ी मात्रा में चिप्स तैयार करती रही हैं. चिप्स बनाने के लिए बड़े आलू को पतले स्लाइस में काटकर नमक वाले पानी में कुछ देर भिगोया जाता है. इसके बाद इन्हें बांस की टोकरियों में फैलाकर 3 से 4 दिन तक तेज धूप में सुखाया जाता है. पूरी तरह सूखने के बाद इन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है. जरूरत पड़ने पर केवल 10 सेकंड तक गर्म तेल में तलकर कुरकुरे चिप्स तैयार हो जाते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment