Last Updated:

Herbal Tea Powder: आजकल लोग मिलावटी और केमिकल युक्त चाय से दूर रहना चाहते हैं, ऐसे में यह हर्बल टी एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आई है. आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से तैयार यह चाय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ दिनभर तरोताजा बनाए रखती है.

मध्य प्रदेश के खंडवा में अब महिलाएं सेहतमंद जीवनशैली की ओर कदम बढ़ाते हुए घर पर ही हर्बल टी पाउडर तैयार कर रही हैं. यह हर्बल चाय न केवल स्वाद में अच्छी है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जा रही है. खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और अब महिला समूह इसे तैयार कर बाजार में भी बेच रहे हैं.

घर पर ऐसे बनाएं हर्बल टी पाउडर
हर्बल टी बनाने के लिए तुलसी, पुदीना, अदरक (सोंठ), दालचीनी, लौंग, काली मिर्च और इलायची जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है.

सामग्री
तुलसी के सूखे पत्ते-1 कप
पुदीने के सूखे पत्ते- आधा कप
दालचीनी- 2-3 टुकड़े
हरी इलायची- 10-12
लौंग- 7-8
काली मिर्च- 1 छोटा चम्मच
सोंठ (सूखा अदरक)- 2 इंच
मुलेठी- 1 बड़ा चम्मच (वैकल्पिक)

बनाने की विधि
सबसे पहले तुलसी और पुदीने की पत्तियों को धोकर अच्छी तरह सुखा लें. इसके बाद दालचीनी, इलायची, लौंग, काली मिर्च और सोंठ को हल्की आंच पर भून लें ताकि नमी खत्म हो जाए. सभी चीजों को ठंडा करके मिक्सी में पीस लें और बारीक पाउडर तैयार कर लें. इस पाउडर को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें, यह कई महीनों तक सुरक्षित रहता है.

ऐसे बनाएं हर्बल चाय

  • एक कप पानी उबालें.
  • गैस बंद करके उसमें आधा चम्मच हर्बल टी पाउडर डालें.
  • 2-3 मिनट ढक कर रखें ताकि जड़ी-बूटियों का अर्क अच्छे से निकल जाए.
  • छानकर इसमें स्वाद अनुसार शहद या नींबू मिला सकते हैं.

हर्बल टी के फायदे

  • इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार.
  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है.
  • सर्दी-खांसी से राहत देती है.
  • तनाव कम कर मन को शांत करती है.

महिलाओं के लिए बना आय का जरिया
खंडवा की कई महिलाएं इस हर्बल टी पाउडर को बनाकर बेच भी रही हैं, जिससे उन्हें रोजगार मिल रहा है और आत्मनिर्भर बनने का मौका भी मिल रहा है.

एक हेल्दी आदत की शुरुआत
अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत हेल्दी तरीके से करना चाहते हैं, तो बाजार की चाय छोड़कर इस हर्बल टी को अपनाएं. यह स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखती है. घर पर बना हर्बल टी पाउडर न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का एक बेहतरीन उदाहरण भी बन रहा है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

Write A Comment