Last Updated:
Kaju Katli Recipe: काजू कतली खाना हर किसी को पसंद है, लेकिन महंगी होने की वजह से अक्सर लोग इसे घर पर नहीं बनाते हैं. अब सिर्फ दो चीजों काजू और चीनी से बाजार जैसी स्वादिष्ट काजू कतली आसानी से तैयार की जा सकती है. ऐसे में आज हम आपको इसे बनाने के सरल तरीके के बार में बताएंगे. सबसे पहले काजू का बारीक पाउडर बनाएं, फिर चीनी की एक तार की चाशनी तैयार करें. इसमें काजू पाउडर मिलाकर मिश्रण को गूंधें, बेलें और डायमंड शेप में काट लें. कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट काजू कतली तैयार हो जाएगी.
काजू कतली हर उम्र के लोगों की पसंदीदा मिठाई है, लेकिन इसकी महंगी कीमत और मिलावट की चिंता अक्सर लोगों को परेशान करती है. ऐसे में आप इसे घर पर ही आसानी से बना सकते हैं. अगर आप इसे बनाना चाहते हैं तो काजू और चीनी से बाजार जैसी काजू कतली बनाने की आसान रेसिपी हम आपको बताने वाले हैं. इस विधि से आप बिना किसी मिलावट के मुलायम, स्वादिष्ट और हलवाई जैसी परफेक्ट काजू कतली तैयार कर सकते हैं. कुछ आसान टिप्स अपनाकर यह मिठाई पहली बार में ही बेहतरीन बन जाएगी. ( एआई फोटो )
सामग्री: काजू कतली बनाने के लिए 2 कप काजू लें। चाहें तो टूटे हुए काजू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि स्वाद में कोई फर्क नहीं पड़ता है. इसके अलावा 1 कप चीनी, बटर पेपर या थाली को ग्रीस करने के लिए 1 छोटा चम्मच घी और सजावट के लिए वैकल्पिक रूप से चांदी का वर्क रखें. इन कुछ आसान सामग्रियों से आप घर पर ही मुलायम, स्वादिष्ट और बाजार जैसी काजू कतली तैयार कर सकते हैं. ( एआई फोटो )
बनाने की विधि: सबसे पहले काजू को पल्स मोड में पीसकर बारीक पाउडर तैयार करें और छलनी से छान लें. ध्यान रखें कि मिक्सर लगातार न चलाएं, वरना काजू से तेल निकल सकता है. अब एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में चीनी और आधा कप पानी डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं, जब तक चीनी पूरी तरह घुलकर हल्की चिपचिपी न हो जाए. इसके बाद आंच धीमी करें और काजू पाउडर थोड़ा-थोड़ा डालते हुए लगातार चलाएं ताकि गांठ न बने. चाहें तो स्वाद और स्मूद टेक्सचर के लिए थोड़ा देसी घी भी मिला सकते हैं. ( एआई फोटो )
Add News18 as
Preferred Source on Google
काजू कतली बनाने की विधि: काजू और चीनी का मिश्रण धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक वह कढ़ाई छोड़कर आटे जैसा गाढ़ा न हो जाए. इसकी जांच के लिए थोड़ा मिश्रण हाथ में लेकर गोली बनाएं, अगर वह चिपके नहीं तो मिश्रण तैयार है। गैस बंद कर इसे हल्का गुनगुना होने दें. फिर घी लगी थाली या बटर पेपर पर निकालकर अच्छी तरह मसलें ताकि मिश्रण चिकना हो जाए. ऊपर से दूसरा बटर पेपर रखकर बेलन से पतला बेलें. चाहें तो चांदी का वर्क लगाएं और डायमंड शेप में काटकर ठंडा होने दें. स्वादिष्ट काजू कतली तैयार है. ( एआई फोटो )
<br />काजू कतली को और आकर्षक बनाने के लिए आप इसके ऊपर चांदी का वर्क लगा सकते हैं. इसके बाद मिठाई को 10-15 मिनट के लिए सेट होने दें, ताकि यह अच्छी तरह जम जाए. अब एक तेज चाकू की मदद से इसे पारंपरिक डायमंड शेप में काट लें. इस तरह आपकी घर पर बनी शुद्ध, मुलायम और स्वाद में बाजार जैसी काजू कतली तैयार हो जाएगी. यह मिठाई त्योहारों और खास मौकों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. ( एआई फोटो )