Last Updated:
आम का कचूमर बनाने के लिए सबसे पहले कच्चा आम लें. इसके अलावा बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा और थोड़ा सा सरसों का तेल चाहिए. अगर चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें टमाटर और थोड़ा नींबू का रस भी मिला सकते हैं. इन सभी चीजों के साथ कचूमर का स्वाद और भी बढ़ जाता है. कटे हुए आम में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. इसके बाद स्वाद के हिसाब नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा मिलायें. आखिर में थोड़ा सा सरसों का तेल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
सुल्तानपुरः आपने आम का अचार, आम का मुरब्बा खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी आम का कचूमर खाया है. अगर नहीं तो आज हम आपको बताने वाले हैं आम के कचूमर की रेसिपी के बारे में. उसके साथ ही यह भी बताएंगे कि आम का कचूमर क्या होता है और इसको किस तरह से बनाया जाता है? अगर आप भी खाने के साथ कुछ अलग स्वाद लेना चाहते हैं तो आम का यह कचूमर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है.
व्यंजन स्पेशलिस्ट सविता श्रीवास्तव लोकल 18 से बताती हैं कि सबसे पहले कच्चे आम को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद उसका छिलका उतार दें, हालांकि चाहें तो छिलके के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अब आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें या कद्दूकस कर लें. आम जितना बारीक होगा, मसाले उतनी अच्छी तरह उसमें मिल जाएंगे. ध्यान रखें कि आम कच्चा और सख्त होना चाहिए, क्योंकि ज्यादा पका आम कचूमर का खट्टा स्वाद कम कर देता है.
ऐसे तैयार करें रेसिपी
आम का कचूमर बनाने के लिए सबसे पहले कच्चा आम लें. इसके अलावा बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा और थोड़ा सा सरसों का तेल चाहिए. अगर चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें टमाटर और थोड़ा नींबू का रस भी मिला सकते हैं. इन सभी चीजों के साथ कचूमर का स्वाद और भी बढ़ जाता है.
कटे हुए आम में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. इसके बाद स्वाद के हिसाब नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा मिलायें. आखिर में थोड़ा सा सरसों का तेल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. सरसों का तेल कचूमर में देसी स्वाद और हल्की तीखी खुशबू देता है. चाहें तो इसे 5से 10 मिनट ढककर रख दें, जि,से मसालों का स्वाद अच्छी तरह मिल जाए.
स्वाद होता है लाजवाब
आम का कचूमर खाने में खट्टा, चटपटा और स्वादिष्ट लगता है. कच्चे आम की खटास, प्याज की कुरकुराहट और मसालों का स्वाद इसे खास बना देता है. बारिश में यह खाने का मजा कई गुना बढ़ा देता है. दाल, रोटी या पराठे के साथ इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है, जिससे सामान्य भोजन भी स्वादिष्ट लगने लगता है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें