होमफोटोलाइफ़फूड

मोमोज छोड़ बार-बार खाएंगे बिहार का फेमस बगिया, स्वाद ऐसा कि चट जाएंगे उंगलियां

Last Updated:

Bagiya Recipe: अगर आप रोज-रोज मोमोज या दूसरे स्नैक्स खाकर बोर हो गए हैं, तो बिहार की पारंपरिक डिश बगिया (दाल पिठा) जरूर ट्राई करें. चावल के आटे और चना दाल की स्टफिंग से बनने वाली यह डिश स्वाद के साथ पोषण से भी भरपूर मानी जाती है. इसे भाप में पकाया जाता है, इसलिए इसमें तेल का इस्तेमाल बहुत कम होता है. यही वजह है कि यह हल्का और हेल्दी विकल्प माना जाता है. आज हम आपको घर पर स्वादिष्ट बगिया बनाने की आसान रेसिपी और जरूरी टिप्स बताएंगे.

अगर आप डेली एक जैसा नाश्ता खा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलह हेल्दी और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो बिहार की पारंपरिक डिश बगिया बेहतरीन विकल्प हो सकती है. चना दाल और चावल के आटे की स्टफिंग से बनने वाली यह डिश भाप में पकाई जाती है, इसलिए इसमें तेल का इस्तेमाल बहुत कम होता है. इसका स्वाद लाजवाब होने के साथ यह हल्का और पौष्टिक भी मानी जाती है. अगर आप घर पर देसी और हेल्दी रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो बगिया जरूर बनाएं. एक बार इसका स्वाद चखने के बाद इसे बार-बार बनाकर खाना पसंद करेंगे. ( एआई फोटो )

बगिया बनाने के लिए आवश्यक सामग्री: स्वादिष्ट और पारंपरिक बगिया बनाने के लिए 2 कप चावल का आटा, ढाई कप पानी, 1 कप भीगी हुई चना दाल, 3-4 हरी मिर्च, 5-6 लहसुन की कलियां, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक और 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया चाहिए. इसके अलावा स्टीमर की जाली पर हल्का तेल लगाने के लिए थोड़ा-सा तेल भी रखें, ताकि बगिया चिपके नहीं. इन आसान सामग्रियों से घर पर स्वादिष्ट और हेल्दी बगिया तैयार की जा सकती है. ( एआई फोटो )

बगिया बनाने की विधि: सबसे पहले भीगी हुई चना दाल का पानी निकाल दें. फिर चना दाल, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक को बिना पानी डाले दरदरा पीस लें. इसमें हल्दी, जीरा पाउडर, नमक और बारीक कटा हरा धनिया मिलाकर स्टफिंग तैयार करें. अब एक बर्तन में पानी और नमक उबालें. पानी उबलने पर धीरे-धीरे चावल का आटा डालते हुए लगातार चलाएं. गैस बंद करके मिश्रण को 5 मिनट ढककर रखें. हल्का ठंडा होने पर इसे अच्छी तरह गूंथकर मुलायम आटा बना लें. इसके बाद बगिया में स्टफिंग भरकर स्टीम करने के लिए तैयार करें. ( एआई फोटो )

Add News18 as
Preferred Source on Google

बगिया को आकार देने का तरीका: तैयार आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें हथेली से दबाकर कटोरी जैसा आकार दें. अब बीच में एक चम्मच दाल की स्टफिंग रखें और किनारों को अच्छी तरह बंद कर दें, ताकि भरावन बाहर न निकले. चाहें तो इसे गुझिया की तरह मोड़कर सुंदर आकार भी दे सकते हैं. ( एआई फोटो )

बगिया को स्टीम करने का तरीका: स्टीमर में पहले पानी गर्म करें और उसकी जाली पर हल्का-सा तेल लगा दें, ताकि बगिया चिपके नहीं. अब तैयार बगिया को जाली पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखें और ढक्कन बंद करके 12-15 मिनट तक स्टीम करें. जब बगिया अच्छी तरह पक जाए और नरम हो जाए, तो इसे सावधानी से निकाल लें. गरमागरम बगिया को हरी चटनी, धनिया की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा-सा घी डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं. ( एआई फोटो )

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment