Last Updated:

Lauki Kofta Recipe: धौलपुर के ग्रामीण इलाकों में बनने वाला लौकी कोफ्ता पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों में खास स्थान रखता है. लौकी, बेसन और छाछ से तैयार होने वाली यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ पौष्टिकता से भी भरपूर होती है. कोफ्तों को मसालों और छाछ से बनी ग्रेवी में पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह व्यंजन विशेष अवसरों के साथ-साथ रोजमर्रा के भोजन में भी पसंद किया जाता है. देसी मसालों और पारंपरिक विधि से बनने वाला यह लौकी कोफ्ता राजस्थान की समृद्ध खाद्य संस्कृति और ग्रामीण स्वाद का बेहतरीन उदाहरण माना जाता है.

ख़बरें फटाफट

धौलपुर: धौलपुर के ग्रामीण इलाकों में आज भी पारंपरिक खान-पान की मिठास और स्वाद बरकरार है. यहां बनने वाली लौकी के कोफ्ते की सब्जी लोगों की पसंदीदा पारंपरिक डिश मानी जाती है. लौकी, बेसन और छाछ से तैयार होने वाली यह सब्जी स्वाद के साथ-साथ सेहत से भी भरपूर होती है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह रोटी, पराठे या बाजरे की रोटी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं.

गृहिणी रेखा शर्मा बताती हैं कि लौकी के कोफ्ते बनाना काफी आसान है. सबसे पहले ताजी लौकी को अच्छी तरह छीलकर कद्दूकस किया जाता है. इसके बाद कद्दूकस की हुई लौकी में बेसन मिलाया जाता है. फिर इसमें स्वादानुसार नमक, थोड़ा जीरा, चुटकी भर लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लिया जाता है. तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे कोफ्ते बनाए जाते हैं.

कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म किया जाता
इसके बाद कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म किया जाता है और तैयार कोफ्तों को सुनहरा होने तक अच्छी तरह तला जाता है. जब कोफ्ते कुरकुरे और अच्छी तरह पक जाते हैं, तब उन्हें बाहर निकालकर अलग रख दिया जाता है. अब स्वादिष्ट ग्रेवी तैयार की जाती है. इसके लिए प्याज, टमाटर, लहसुन और हरी मिर्च को पीसकर पेस्ट बनाया जाता है. कढ़ाई में थोड़ा तेल गर्म करके सबसे पहले जीरा डाला जाता है, फिर तैयार पेस्ट डालकर अच्छी तरह भुना जाता है. इसके बाद लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मसालों को पकाया जाता है.

5 से 7 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाया जाता
मसाला अच्छी तरह भुनने के बाद उसमें करीब दो चम्मच छाछ डाली जाती है. इस दौरान लगातार चलाया जाता है ताकि छाछ फटे नहीं. जब मिश्रण में उबाल आ जाता है, तब जरूरत के अनुसार पानी मिलाया जाता है. इसके बाद तले हुए कोफ्ते ग्रेवी में डालकर बर्तन को ढक दिया जाता है और करीब 5 से 7 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाया जाता है.

लौकी के कोफ्ते की सब्जी तैयार हो जाती
कुछ ही देर में स्वादिष्ट लौकी के कोफ्ते की सब्जी तैयार हो जाती है. छाछ और मसालों का अनोखा स्वाद इसे खास बनाता है. धौलपुर के गांवों में यह पारंपरिक व्यंजन आज भी लोगों की पहली पसंद है. स्वाद और पौष्टिकता का बेहतरीन मेल होने के कारण यह सब्जी हर मौसम में परिवार के साथ मिलकर खाने का आनंद दोगुना कर देती है.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

Write A Comment