Special Onion Dosa Recipe: बदलते मौसम के बीच समस्तीपुर में इन दिनों ‘स्पेशल प्याज डोसा’ लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. स्थानीय युवाओं द्वारा तैयार किया जा रहा चावल के घोल, बारीक प्याज और मसालेदार आलू चोखे का यह खास कॉम्बो स्वाद के शौकीनों को खूब आकर्षित कर रहा है. अक्सर होटल या ठेलों तक सीमित रहने वाले इस स्वाद को अब घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है. डोसा कारीगर बिट्टू के अनुसार, इसे बनाने के लिए सही तकनीक जरूरी है. सबसे पहले तवे पर घी लगाकर चावल के पतले घोल को फैलाएं. जब पेपर तैयार हो जाए, तो ऊपर से घी, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, धनिया पाउडर और मसालेदार आलू का चोखा डालें. स्वाद बढ़ाने के इस सीक्रेट का प्रयोग करें. डोसे को और न्यूट्रिशियस बनाने के लिए इसमें चुकंदर, गाजर और अदरक के लच्छे भी मिलाए जा सकते हैं. सुनहरा भूरा होने पर इसे नारियल चटनी और अचार के साथ गरमा-गरम परोसें. मिनटों में तैयार होने वाला यह लाजवाब नाश्ता सेहत और स्वाद दोनों में बेजोड़ है.