विराट कोहली का इंग्लैंड से रिश्ता हमेशा खास रहा है और उन्होंने एक बार फिर इसे साबित कर दिया। कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे ODI में शानदार अर्धशतक जड़ते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज ने न सिर्फ अपनी टीम के स्कोर में अहम योगदान दिया, बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी कई नए अध्याय जोड़ दिए। इस पारी के साथ कोहली इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए।

37 साल के विराट कोहली ने 66 गेंदों में 65 रन की संयमित और शानदार पारी खेली। यह इंग्लैंड में इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका 19वां अर्धशतक था। इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया। स्मिथ ने इंग्लैंड में 18 अर्धशतक जड़े हैं। 

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज

  • विराट कोहली (भारत) – 19
  • स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) – 18
  • विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) – 17
  • एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया) – 17
  • डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 17

कोहली ने इंग्लैंड में अब तक खेले गए इंटरनेशनल मुकाबलों में 13 ODI, 5 टेस्ट और 1 T20I अर्धशतक लगाया है। इसके अलावा उनके नाम यहां तीन शतक भी दर्ज हैं। इंग्लैंड की धरती पर उन्होंने अब तक 59 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, इंग्लैंड में विदेशी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा 50+ स्कोर का संयुक्त रिकॉर्ड अभी भी वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के नाम है। दोनों ने इंग्लैंड में 26-26 बार 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है। विराट इस सूची में तेजी से उनकी बराबरी की ओर बढ़ रहे हैं।

रिकी पोंटिंग को भी छोड़ा पीछे

कार्डिफ ODI विराट कोहली के करियर का एक और यादगार मुकाबला बन गया। इस मैच के साथ उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवां स्थान हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 66 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 71 गेंदों पर 66 रनों का योगदान दिया। विराट और अय्यर के अलावा अन्य किसी भी बल्लेबाज ने क्रीज पर टिकने की कोशिश नहीं की। यही वजह रही कि टीम इंडिया 44 ओवर में 233 रनों पर सिमट गई।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच

  • सचिन तेंदुलकर – 664
  • महेला जयवर्धने – 652
  • कुमार संगकारा – 594
  • सनथ जयसूर्या – 586
  • विराट कोहली – 561
  • रिकी पोंटिंग – 560

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली ने तोड़ा कुमार संगकारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को भी पछाड़ा

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment