होमफोटोलाइफ़फूड

बिना चीनी के खाएं आइसक्रीम! दिल्ली के CP में 100% गुड़ वाली कई वैरायटी उपलब्ध

Last Updated:

दिल्ली के कनॉट प्लेस में बिना चीनी वाली आइसक्रीम मिल रही है. यहाँ ‘ज़िमेरो आर्टिसन’ स्टोर में 100% गुड़ और वीगन आइसक्रीम के कई विकल्प हैं. इसमें केसर पिस्ता, चोको हेज़लनट और फ़िल्टर कॉफ़ी जैसे फ्लेवर शामिल हैं. इसकी शुरुआती कीमत 140 रुपये प्रति स्कूप है.

अगर आपको आइसक्रीम पसंद है लेकिन आप ज़्यादा चीनी नहीं खाना चाहते, तो दिल्ली में अब कई तरह के ऑप्शन हैं. राजधानी के कनॉट प्लेस (CP) में मौजूद ज़िमेरो आर्टिसन आइसक्रीम न सिर्फ़ ट्रेडिशनल आइसक्रीम बल्कि नो एडेड शुगर, 100% जैगरी आइसक्रीम और वीगन (नॉन-डेयरी) आइसक्रीम भी देता है.

स्टोर के मेन्यू में नो एडेड शुगर कैटेगरी के अंदर केसर पिस्ता आलमंड, चोको हेज़लनट, मोका आलमंड, वनीला और फ़िल्टर कॉफ़ी जैसे फ़्लेवर शामिल हैं. जैग्स एन क्रंच और नटी जैग्स फ़्लेवर 100% जैगरी, 0% शुगर आइसक्रीम में उपलब्ध हैं.इतना ही नहीं, जो लोग डेयरी प्रोडक्ट नहीं खाते हैं, उनके लिए वीगन आइसक्रीम का ऑप्शन भी है. इसमें मैंगो, फ़िल्टर कॉफ़ी और ट्रिपल बेरी जैसे फ़्लेवर शामिल हैं.

स्टोर के मालिक सुमंत ने बताया कि यहां आइसक्रीम बनाने के लिए ताज़ा दूध और क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा, कई तरह की आइसक्रीम में स्वाद लाने के लिए नैचुरल चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है. नो एडेड शुगर’ रेंज में कोई एक्स्ट्रा चीनी नहीं डाली जाती, जबकि जैगरी आइसक्रीम में रिफाइंड चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कीमत की बात करें तो 100% गुड़ आइसक्रीम का एक स्कूप 140 रुपये और 500 एमएल टब 450 रुपये का है. वहीं नो एडेड शुगर आइसक्रीम का एक स्कूप 150 रुपये और 500 एमएल टब 465 रुपये में मिलता है. वीगन आइसक्रीम का एक स्कूप 150 रुपये का है, जबकि वॉफल कोन के लिए 20 रुपये अतिरिक्त देने होंगे.

अगली बार जब आप दोस्तों या परिवार के साथ कॉनॉट प्लेस जाएं, तो रेगुलर फ्लेवर के अलावा नो एडेड शुगर, जैगरी और वीगन आइसक्रीम भी ट्राई करें. यहां कई तरह के फ्लेवर और ऑप्शन मिलते हैं, जिनकी कीमत ₹140 प्रति स्कूप से शुरू होती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment