Last Updated:
Unique Style Onion Garlic Sabji : इस रील में राजस्थानी अम्मा ने ऐसी सब्जी बनाई है यकीन मानिए इसके आगे फाइव स्टार का स्वाद भी आपको फीका लगेगा. सबसे खास बात यह है कि अम्मा ने इस सब्जी को इस यूनिक स्टाइल में बनाया कि इससे पहले आपने यह तरीका शायद ही कभी देखा होगा या इस्तेमाल किया होगा. तो आइए जानते हैं कि सिर्फ प्याज और लहसुन की सब्जी कैसे बनती है.
अद्भुत रेसिपी.
इस रील को यदि आप देख लेंगे तो यकीन मानिए आप कहेंगे कि सब्जी बनाने का ये स्टाइल मैंने इससे पहले कभी नहीं देखा था. सब्जी भी ऐसी जिसमें सब्जी का कोई ठोस मैटेरियल नहीं. आमतौर पर सब्जी बनाने के लिए आलू, गोभी, बैंगन, कटहल, परबल आदि में से कुछ एक चीज तो होनी ही चाहिए लेकिन इस राजस्थानी अम्मा ने बिना इन सब्जियों से ऐसी सब्जी बना दी जिसके आगे फाइव स्टार होटल का स्वाद भी फेल हो जाएगा. राजस्थानी अम्मा ने सिर्फ प्याज और लहसुन से यह सब्जी बनाई है. इससे भी खास बात यह है कि प्याज को जिस तरह इन्होंने तैयार किया है वह बेहद ही लाजवाब है. तो आइए जानते हैं कि अम्मा ने इस वीडियो में किस तरह से सिर्फ प्याज और लहसुन को तैयार किया है, इसे जानते हैं.
राजस्थानी अम्मा का प्याज
इस रील में आप देखेंगे कि अम्मा ने सबसे पहले प्याज को तैयार किया है. इसके लिए लकड़ी वाले चूल्हें पर कढ़ाही चढ़ाई है और उसमें प्याज को बिना छिले उसमें डाल दिया गया है. इससे पहले आपने शायद ही कहीं देखा होगा कि पूरे साबुत प्याज को बिना छिले कड़ाही में डाल दिया गया हो. कढ़ाही में प्याज को अच्छी तरह से भूना है. जब प्याज अधपका हो गया तो इसे उतार लिया गया. अब कढ़ाही में लहसुन, लाल मिर्च और करी पत्ता डाला है. इसे भी थोड़ी देर तक पकाया और इन्हें निकाल लिया. इधर पहले से जो प्याज पकाया गया था वह अब ठंडा हो चुका है. अम्मा ने अब प्याज को छीलना शुरू कर दिया. जब यह छील लिया गया तो इसे पत्थर के सिलवट्टे पर कद्दूकस कर दिया. दूसरी तरफ लहसुन और लाल मिर्च भी अब ठंडा हो गया. लहसुन के छिल्के को उतार लिया गया और इसमें मिर्च और करी पत्ते के साथ अलग से उसी सिलवट्टे पर पीस लिया गया. इसके बाद सब्जी बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई.
View this post on Instagram