Gahat Dubke Recipe : बारिश और सर्दियों में पहाड़ों पर गहत के डुबके बड़े चाव से बनाए जाते हैं. गहत की तासीर गर्म होती है, इसलिए ऐसे में इसका सेवन शरीर को गर्म रखता है. स्वाद, पोषण और पहाड़ी परंपरा का अनोखा मेल गहत के डुबकों को उत्तराखंड के सबसे खास व्यंजनों में शामिल करता है. बागेश्वर की किरन पांडे लोकल 18 से बताती हैं कि पहाड़ों में इस व्यंजन को मंडुवे की रोटी, भात, भांग की चटनी, मूली के सलाद या घर के बने घी के साथ परोसा जाता है. गहत प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है. आयुर्वेद में इसे पाचन के लिए लाभकारी बताया गया है. किरन पांडे बताती हैं कि डुबके बनाने के लिए सबसे पहले लोहे की कढ़ाई में सरसों का तेल या घी गर्म किया जाता है.



Source link

Write A Comment