फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और स्पेन के बीच 19 जुलाई को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों ने बहुत अच्छा खेल दिखाया है और अब वे खिताबी मुकाबला जीतने के लिए तैयार हैं। लियोनेल मेसी के लिए यह वर्ल्ड कप बेहद खास रहा है, जिन्होंने अब तक 8 गोल करके अर्जेंटीना को फाइनल में पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका निभाई है। इस फाइनल मैच में मेसी कुछ बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं। आइए जानते हैं उन 3 बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में, जिन्हें मेसी फाइनल मैच में अपने नाम कर सकते हैं।
दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाले फुटबॉल इतिहास के पहले कप्तान बन सकते हैं लियोनेल मेसी
अर्जेंटीना ने 2022 का फीफा वर्ल्ड कप लियोनेल मेसी की कप्तानी में जीता था। अगर इस बार भी अर्जेंटीना वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब होती है, तो मेसी दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाले फुटबॉल इतिहास के पहले कप्तान बन जाएंगे। अगर वह ये रिकॉर्ड अपने नाम करते हैं तो भविष्य में इसे तोड़ना किसी भी दूसरे कप्तान के लिए बहुत मुश्किल होगा। फाइनल में मेसी तीन FIFA वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
मेसी बन सकते हैं सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी
ब्राजील के रोनाल्डो नजारियो ने 2002 के वर्ल्ड कप में 8 गोल किए थे और उनकी टीम चैंपियन बनी थी। मेसी ने भी 2026 वर्ल्ड कप में अब तक 8 गोल कर लिए हैं। अगर वह फाइनल में एक और गोल कर देते हैं और अर्जेंटीना खिताब जीत जाती है, तो वह वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की तरफ से एक ही टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। मेसी इस वक्त गोल्डन बूट जीतने की रेस में सबसे आगे हैं।
लियोनेल मेसी ने 2014 और 2022 में गोल्डन बॉल का खिताब जीता था। वह दो बार यह अवॉर्ड पाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं। अगर वह फाइनल मैच में भी अच्छा खेलकर अपनी टीम को जिताते हैं, तो उन्हें फिर से गोल्डन बॉल मिल सकती है। ऐसा होने पर वह फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में तीन बार यह अवॉर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
खिताब डिफेंड करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने का भी मौका
अर्जेंटीना की कोशिश रहेगी कि वह इटली और ब्राजील के बाद लगातार दो बार फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाला दुनिया का तीसरा देश बने। अगर अर्जेंटीना स्पेन को हरा देता है, तो लियोनेल मेसी सबसे ज्यादा उम्र में लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड ब्राजील के महान खिलाड़ी निल्टन सैंटोस के नाम है, जिन्होंने 1962 में 37 साल की उम्र में अपनी टीम को लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जिताया था।
यह भी पढ़ें
अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में जीत के जश्न के दौरान की बड़ी गलती, अब FIFA ले सकता है बड़ा एक्शन
अर्जेंटीना ने 7 मिनट के अंदर 2 गोल कर पलटा खेल, इंग्लैंड को सेमीफाइनल में दी 2-1 से मात