अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आने वाले दिनों में इजरायल को ईरान पर बड़े हमले का आदेश दे सकते हैं। Axios की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका आने वाले दिनों में इज़राइल को दर्जनों री-फ्यूलिंग प्लेन भेज रहा है, क्योंकि इज़राइल ईरान के ख़िलाफ़ एक बड़ा मिलिट्री ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी कर रहा है।रिपोर्ट में वरिष्ठ अमेरिकी और इज़राइली अधिकारियों का हवाला दिया गया है। ईरान के सरकारी टेलीविज़न पर दिखाए गए बयान में कहा गया, “अमेरिकी, इस इलाके के समुद्र में CENTCOM की नौसैनिक इकाइयों के ख़िलाफ़ ईरान की सेना के ऑपरेशन के ‘ज़ीरो आवर’ (महत्वपूर्ण समय) के और करीब आ रहे हैं। चेतावनी देते हुए बयान का अंत इन शब्दों के साथ हुआ: “इंतज़ार करें और देखें”।
ईरान पर हमले की तैयारी कर रहे ट्रंप
हमले की तैयारी के लिए अमेरिका इज़राइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट से रीफ्यूलिंग विमानों का संचालन करेगा,अमेरिका अपने रीफ्यूलिंग विमान इज़राइल भेजेगा। अभी उसके पास इज़राइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर लगभग 30 सैन्य रीफ्यूलिंग विमान हैं और इतनी ही संख्या में विमान रेमन एयरपोर्ट पर हैं, जो देश के दक्षिणी हिस्से में स्थित है। अमेरिका बेन गुरियन से अपने रीफ्यूलिंग प्लेन ऑपरेट करेगा क्योंकि इस इलाके के दूसरे एयर बेस पर ईरान के हमले का खतरा ज़्यादा है और वे अमेरिकी प्लेन के लिए कम सुरक्षित होंगे।
ईरान इजरायल से अभी भिड़ना नहीं चाहता
फिलहाल, ईरान इज़राइल पर हमला करने से हिचकिचा रहा है क्योंकि इससे ज़बरदस्त जवाबी कार्रवाई हो सकती है। ट्रंप की व्हाइट हाउस सिचुएशन रूम मीटिंग ट्रंप ने मंगलवार रात व्हाइट हाउस सिचुएशन रूम में एक हाई-लेवल मीटिंग की, जिसमें सीनियर अधिकारियों ने कई मिलिट्री विकल्पों पर चर्चा की, जैसे कि ईरान के पावर प्लांट पर हमला करना और न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले करके उसके यूरेनियम को ज़मीन के और नीचे दबा देना।
अपनी शर्तों पर अड़े ट्रंप
दूसरे विकल्पों में पिकैक्स माउंटेन पर हमला करना भी शामिल है, जो एक मज़बूत अंडरग्राउंड साइट है और माना जाता है कि इसका ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम से कनेक्शन है। हालांकि ट्रंप ने अभी कोई फ़ाइनल फ़ैसला नहीं लिया है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक वह युद्ध को इतना आगे बढ़ाने को तैयार हैं ताकि यह पक्का हो सके कि ईरानी सरकार होर्मुज़ (Strait of Hormuz) को फिर से खोल दे और न्यूक्लियर मुद्दे पर उनकी शर्तें भी मान ले।
ईरान का दावा-अमेरिका को नुकसान पहुंचाया
ईरान का दावा है कि उसने अमेरिका के कई जेट नष्ट कर दिए हैं आज ईरान ने दावा किया कि उसने जॉर्डन में तैनात अमेरिका के कई मिलिट्री एयरक्राफ्ट पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। एक बयान में, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने कहा कि उन्होंने “अमेरिका के कई रीफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट और फाइटर जेट” नष्ट कर दिए हैं और “कई अन्य को भारी नुकसान” पहुंचाया है।
ये भी पढ़ें:
ईरान के बंदर खमीर में अमेरिका ने किया हमला, सात लोगों की मौत, ब्लास्ट का वीडियो आया सामने