इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से सामने आ रही है। यहां दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस वक्त भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यहां बीते 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांकचुक को पुलिस अपने साथ लेकर अस्पताल गई है। बता दें कि भूख हड़ताल की वजह से सोनम वांगचुक की तबीयत खराब हो रही थी, जिसके बाद पुलिस उन्हें लेकर अस्पताल गई। इसके अलावा पुलिस ने जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को भी हटा दिया है। 

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस मुख्यालय में देर शाम नए पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने नई दिल्ली जिले रेंज की ज्वाइंट CP DCP के साथ सोनम वांगचुक मामले पर बैठक की थी। बैठक के बाद सुबह-सुबह सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर मंतर से हटा और उन्हें लेकर अस्पताल गए। वहीं मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है।

खबर अपडेट की जा रही है…





Source link

Write A Comment