दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिन से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने इलाज के लिए RML अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। पुलिस ने जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटाया और वांगचुक को सीधे अस्पताल ले गई। सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर दिल्ली पुलिस का बयान भी आया है। दिल्ली पुलिस का साफ कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश पर एक्शन लिया गया है। मेडिकल केयर के लिए सोनम वांगचुक को अस्पताल शिफ्ट किया गया है।
मेडिकल केयर के लिए वांगचुक अस्पताल किए गए शिफ्ट
DCP नई दिल्ली के आधिकारिक हैंडल से X पर पोस्ट किया गया, ‘हाईकोर्ट के आदेशों और मेडिकल एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार, सोनम वांगचुक की बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते समय प्रदर्शनकारियों ने बाधा डालने का प्रयास किया, जिससे थोड़ी अफरातफरी मची; हालांकि, पुलिस ने संयम बरतते हुए पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित रूप से पूरा कर लिया।’
ये खबर अभी अपडेट हो रही है।