Last Updated:

Famous Bread Pakora Shop in Mau : सर्दियां हो या गर्मी गरमा-गरम ब्रेड पकौड़े सभी को बहुत पसंद होते हैं. लेकिन कभी-कभी, ये ब्रेड पकौड़े इतना ज़्यादा तेल सोख लेते हैं कि इन्हें खाने के बाद आपको भारीपन और गिल्टी महसूस होती है. अगर आप ऑयली और भारी ब्रेड पकौड़े खा-खा कर परेशान हो गए हैं तो मऊ के इंदरा पहुंच जाइए. यहां मिलता है बिना तेल और क्रिस्पी बेड पकौड़ा. वो भी सिर्फ 12 रुपये में. इसे खाने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं. 

अक्सर देखा जाता है ब्रेड पकौड़ा को बनाते समय उसमें तेल अधिक हो जाता है. वजह है- ब्रेड पकौड़ा तेल अधिक सोखता है. इसके कारण लोग ब्रेड पकौड़ा को कम खाना चाहते हैं. मगर, मऊ के इंदरा में 12 रुपये में मिलने वाला ब्रेड पकौड़ा इन दिनों धमाल मचा रहा है. यह अलग तरीके से बनाया जाता है जिससे ब्रेड पकौड़ा में तेल नहीं सोखता और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

प्रजापति ब्रेड पकौड़ा व टिक्की भंडार के ऑनर दुर्गेश बताते हैं कि उनके यहां अलग ही प्रकार से ब्रेड पकौड़ा बनाया जाता है. इसकी वजह से यहां लोगों की लंबी लाइन लगती है. ब्रेड पकौड़ा कड़ाई से बाहर निकलते ही आसानी से बिक जाता है. कस्टमर अधिक होने की वजह से सबको एक साथ नहीं दिया जा सकता है. इस वजह से ब्रेड पकौड़ा लाइन लगाकर लेना पड़ता है.

ब्रेड पकौड़ा बनाने की विधि बताते हैं की सबसे पहले 10 रुपये वाले पैकेट ब्रेड को लिया जाता है. उसे बारीकी से दो भागों में काट लिया जाता है. पहले से बेसन में हल्का चटपटा मसाला डालकर अच्छे से उसे मिक्स कर लिया जाता है. मिक्स करके कुछ देर तक छोड़ दिया जाता है. उसके बाद ब्रेड के अंदर डालने के लिए आलू और मसाला तथा लहसुन जीरा और अन्य मसाले का तड़का देकर चोखा को तैयार किया जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ब्रेड पकौड़ा तेल न सोखे इसके लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है. तेल सोखने के बाद लोग ब्रेड पकौड़ा खाना पसंद नहीं करते हैं. मगर, उनके यहां अलग ही तरीके से ब्रेड पकौड़ा तैयार कर दिया जाता है. इसकी वजह से यह ब्रेड तेल नहीं सोखता है और कढ़ाई से निकलते ही पूरा सूखा निकलता है. इस वजह से लोग इस ब्रेड पकौड़ा को खूब पसंद करते हैं.

हालांकि, ब्रेड पकौड़ा बनाते समय तेल क्यों अधिक नहीं सोखता उसकी रेसिपी वह किसी को नहीं बताते हैं. इसी खासियत की वजह और स्वाद की वजह से उनके यहां का ब्रेड पकौड़ा काफी फेमस है. लोग दूर-दूर से खाने चले आते हैं यदि इसे बता दिया जाए तो हर कोई इसे बना सकता है. फिर इससे उनके ब्रेड पकौड़े की अहमियत कम हो जाएगी. इस वजह से वह रेसिपी किसी को नहीं बताते हैं कि आखिर क्यों तेल अधिक नहीं सोखता.

इस ब्रेड पकौड़ा का स्वाद बढ़ाने के लिए जब दो ब्रेड और आलू का बना चोखा लगाकर बेसन में अच्छी तरह से डुबोकर उसे कड़ाही में डालकर बाहर निकाल दिया जाता है. उसके बाद ग्राहक को देते समय चटनी इस ब्रेड पकौड़ा की स्वाद बढ़ा देती है. क्योंकि धनिया मिर्च और पुदीन हरा की हरी चटनी इस ब्रेड पकौड़ा का स्वाद बढ़ा देती है. इस वजह से लोग इस ब्रेड पकौड़ा को काफी पसंद करते हैं और दूर-दूर से चले जाते हैं.

अगर बात करें इस ब्रेड पकौड़ा की कीमत की तो यह ब्रेड पकौड़ा ₹12 प्रति पीस मिलता है. स्वाद ऐसा कि यदि एक बार खा लेंगे तो बार-बार खाने पर मजबूर होंगे. क्योंकि इसमें तेल की मात्रा अधिक नहीं होती है और यह पूरी तरह से चुरचुरी होती है इस वजह से लोग इसे काफी पसंद करते हैं. जिसे खाने के लिए लोग सिर्फ मऊ ही नहीं आजमगढ़ बलिया जैसे बड़े शहरों से लोग चले आते हैं.

मऊ मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर इंदारा बाजार में यह ब्रेड पकौड़ा मिलता है. हालांकि शाम 4 बजे के बाद यह बनना शुरू होता है. रात्रि 9 बजे तक आसानी से मिलता है. कम समय में ही हजारों ब्रेड पकौड़े आसानी से बिक जाते हैं. स्वाद ऐसा है कि जो एक बार खा लेता है बार-बार खाने पर मजबूर होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment