Last Updated:
Purnia Becafe Palak Makka Sandwich: आपको हेल्टी और टेस्टी खाने का मन है तो आप पूर्णिया के मरंगा स्थित माफा पेट्रोल पंप परिसर आएं. यहां पर स्थित ‘बी कैफ़े’ (Becafe) है. यहां पर आपको ‘पालक-मक्का सैंडविच’ खाने को मिलेगा. स्वाद और सेहत से भरपूर इस सैंडविच की कीमत मात्र 149 रुपये है.
पूर्णिया: आप भी सैंडविच खाने के शौकीन हैं? कुछ नया व हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो पूर्णिया में एक ऐसी जगह है जो इन दिनों शहरवासियों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है. पूर्णिया के मरंगा स्थित माफा पेट्रोलियम परिसर में मौजूद बी कैफे (Becafe) अपने खास ‘पालक और मक्का (कॉर्न) सैंडविच’ के लिए चर्चा में है. दावा किया जा रहा है कि यह पूरे पूर्णिया में इकलौता ऐसा कैफे है. जहां यह अनूठा और सेहतमंद सैंडविच परोसा जाता है. स्वाद और सेहत के इस बेहतरीन कॉम्बिनेशन का लुत्फ उठाने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आ रहे हैं.
स्वाद ऐसा कि खिंचे चले आते हैं ग्राहक
कैफे में नियमित रूप से आने वाले ग्राहक अरशद, अभिनव और संजीव बताते हैं कि पूर्णिया की किसी अन्य दुकान या रेस्तरां में मक्का और पालक से बना सैंडविच नहीं मिलता. बी कैफे का यह सैंडविच न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. यही वजह है कि एक बार यहां आने के बाद लोग इस स्वाद के मुरीद हो जाते हैं.
ऐसे तैयार होता है यह स्पेशल सैंडविच
इस खास सैंडविच को तैयार करने की विधि भी बेहद दिलचस्प है. सबसे पहले पालक और मक्का (स्वीट कॉर्न) के विशेष पेस्ट को बटर के साथ ब्रेड पर अच्छी तरह मिक्स करके स्प्रेड किया जाता है. इसके बाद इसे क्रिस्पी होने तक पूरी तरह रोस्ट किया जाता है. गरमा-गरम और क्रंची सैंडविच जब ग्राहकों के सामने परोसा जाता है, तो इसका स्वाद उनके जायके को बदल देता है.
किफायती दाम और होम डिलीवरी की भी सुविधा
अगर आप भी इस अनोखे सैंडविच का स्वाद चखना चाहते हैं, तो पूर्णिया के मरंगा स्थित माफा पेट्रोल पंप परिसर के ‘बी कैफ़े’ में आ सकते हैं. यहां आपको यह स्पेशल सैंडविच मात्र 149 रुपये में मिल जाएगा. ‘बी कैफे’ के संचालक मयंक आनंद बताते हैं कि उनके कैफे में सबसे ज्यादा डिमांड इसी पालक-मक्का सैंडविच की होती है. इसके अलावा यहां एक से बढ़कर एक कॉफी के ऑप्शंस भी उपलब्ध हैं. यदि आप घर बैठे इसका स्वाद लेना चाहते हैं, तो कैफे के मोबाइल नंबर 9155655597 पर कॉल करके अपना ऑर्डर भी बुक करा सकते हैं.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें