पूजा-पाठ को ईश्वर से जुड़ने और मन को शांत करने का माध्यम है। कई लोगों को पूजा के दौरान बार-बार उबासी आने लगती है। धार्मिक मान्यताओं में इसे कुछ विशेष संकेतों से जोड़कर देखा जाता है। पूजा के समय उबासी आना शुभ होता है या अशुभ? आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण बताए गए हैं और इससे बचने के लिए कौन-से उपाय अपनाए जा सकते हैं।
उबासी का क्या संकेत?
पूजा के दौरान एक-दो बार उबासी आना सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर यह बार-बार होने लगे तो इसे नजर अंदाज नहीं करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह इस बात का संकेत हो सकता है कि व्यक्ति का मन पूरी तरह पूजा में नहीं लग पा रहा है और उसका ध्यान बार-बार भटक रहा है।
एकाग्रता बढ़ाना जरूरी
जब मन स्थिर नहीं रहता, तो पूजा का पूरा लाभ मिलने में बाधा आ सकती है। ऐसे में ‘ॐ’ मंत्र का जाप करने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि नियमित मंत्र जाप से मन शांत होता है और ध्यान एक जगह टिकने लगता है।
मन की बेचैनी का असर
चिंता, तनाव या किसी बात की उलझन भी पूजा के दौरान उबासी आने की वजह मानी जाती है। अगर मन अशांत हो तो पहले कुछ मिनट गहरी सांस लें या ध्यान करें। इसके बाद पूजा करने से मन अधिक सहज और एकाग्र महसूस करता है। पूजा के समय किसी के प्रति नकारात्मक विचार रखने से बचना चाहिए।
नकारात्मक ऊर्जा की मौजूदगी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा के समय बार-बार उबासी आना आसपास की नकारात्मक ऊर्जा का संकेत हो सकता है। ऐसे में कपूर जलाकर पूजा स्थल का वातावरण शुद्ध करने की सलाह दी जाती है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने और मन को भी शांति मिलने की मान्यता है।
उबासी दूर के लिए अपनाएं ये उपाय
- पूजा के दौरान नींद या उबासी महसूस हो, तो मंत्र या चालीसा का थोड़ा ऊंचे स्वर में पाठ करें। इससे ध्यान केंद्रित रखने में मदद मिल सकती है।
- पूजा का समय बदलकर देखना भी फायदेमंद हो सकता है, खासकर अगर आप बहुत थकान के समय पूजा करते हैं।
- भजन सुनना, माला के साथ मंत्र जाप करना या कुछ देर शांत बैठकर ईश्वर का स्मरण करना भी मन को एकाग्र रखने का अच्छा तरीका माना जाता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: कुंडली में शनि का वक्री होना क्या संकेत देता है? जानें इससे जीवन में कैसे परिणाम मिलते हैं