बिहार लोक सेवा आयोग ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 26 जुलाई को होनी थी। आयोग की तरफ से कहा गया है कि नई तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। बीपीएससी की तरफ से बताया गया है कि एकीकृत 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होनी थी। यह परीक्षा स्थगित की जाती है। हालांकि,आयोग ने इसका कारण नहीं बताया है। बीपीएससी ने कहा है कि परीक्षा आयोजन की नई तारीख की सूचना बाद में दी जाएगी।