Last Updated:
Agra News: आगरा में ऐसी कई दुकानें हैं, जहां की डिश का टेस्ट पूरे शहर में फेमस है. उसी में एक दुकान है मुंबई स्टाइल बास्केट चाट की. इस बास्केट चाट में काले चने, टमाटर, प्याज, कई तरह की नमकीन और ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं, जिससे इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा को अपने खास व्यंजनों के लिए जाना जाता है. आगरा की चाट-पकोड़ी आसपास बेहद प्रसिद्ध है. आज हम आपको एक स्पेशल चाट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके खाने वाले शौकीनों की संख्या बढ़ती जा रही है. दरअसल हम बात कर रहे हैं मुंबई स्टाइल बास्केट चाट की. यह कुरकरी टोकरी में मीठी-तीखी चटनी के साथ मसालों का तड़का लगाया जाता है. इस बास्केट चाट में काले चने, टमाटर, प्याज, कई तरह की नमकीन और ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं, जिससे इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है.
आगरा के सिकंदरा स्थित कारगिल करकुंज रोड पर मशहूर मुंबई स्टाइल इस चाट की दुकान है. यहां के दुकानदार मनोज तिवारी ने बताया कि उन्होंने यह चाट मुंबई से सीखी है और आज वह मुंबई वाली इस चाट को आगरा में बेच रहे हैं, जो लोगों को काफी पसंद भी आ रही है. उन्होंने बताया कि शाम होते ही इसे खाने वालों की लाइन लग जाती है. घर के मसालों और चटनी से इसे बनाया जाता है, जिससे यह बेहद स्वादिष्ट होती है.
मुंबई वाला स्टाइट लोगों को आ रहा पसंद
आगरा के सिकंदरा स्थित कारगिल करकुंज रोड पर मशहूर मुंबई स्टाइल बास्केट चाट की दुकान है. यहां के दुकानदार मनोज तिवारी ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से यहां मुंबई स्टाइल बास्केट चाट बेचने का कार्य कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि यह चाट बनाना उन्होंने मुंबई से सीखा है. वर्तमान में वह मुंबई वाला स्वाद आगरा के लोगों को दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि आसपास सिर्फ उन्हीं की दुकान पर मुंबई की यह मशहूर चाट मिलती है, जिसे खाने के लिए दूर दराज से लोग आते हैं. शुरुआत में लोग इसे कम जानते थे, लेकिन धीरे-धीरे जैसे ही लोगों को यह स्वाद लगने लगी, इसकी डिमांड तेज हो गई. उन्होंने बताया कि शाम के वक़्त इतने ग्राहक आते हैं कि उन्हें एक पल की भी फुरसत नहीं मिल पाती है.
70 रुपए में स्पेशल डिश तैयार
आगरा के सिकंदरा स्थित कारगिल करकुंज रोड पर मशहूर मुंबई स्टाइल बास्केट चाट की दुकान है. यहां के दुकानदार मनोज तिवारी ने कहा कि मुंबई स्टाइल यह डिश बेहद किफायती रेट है. उन्होंने बताया की महज 70 रुपए प्लेट में यह तैयार होती है. इस बास्केट चाट में वेजिटेबल, काले चने, कई तरह की नमकीन, तीखी-मीठी चटनी, दही, लहसुन व अदरक की चटनी, ड्राई फ्रूट्स और ताजा कटा हरा धनिया भी डाला जाता है. यह इतनी स्वादिष्ट होती है कि लोग एक बार खाने के बाद दोबारा यहां जरूर आते हैं. दुकानदार मनोज ने बताया कि उनकी दुकान पर अन्य और भी चाट है, लेकिन सबसे ज्यादा बिक्री इसी मुंबई स्टाइल बास्केट चाट की होती है. उन्होंने कहा कि अधिकतर ग्राहक यहां शाम के समय आता है और उस वक़्त बिल्कुल भी समय नहीं मिल पाता है.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से <strong>उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों</strong> पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें