हैदराबाद: हैदराबाद के शिवरामपल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी (SVPNPA) में एक महिला ट्रेनी ऑफिसर की शिकायत पर अत्तापुर पुलिस ने एक ट्रेनी IPS ऑफिसर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ऑफिसर ने यौन उत्पीड़न, मारपीट और धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी की पहचान उदय कृष्णा रेड्डी के तौर पर हुई है।

क्या है पूरा मामला?

शिकायत के अनुसार, कथित उत्पीड़न जून के आखिर में शुरू हुआ और कई हफ़्तों तक चलता रहा। महिला का आरोप है कि रेड्डी ने उसे यौन रूप से आपत्तिजनक मैसेज भेजे और साथी ट्रेनीज के सामने उसके बारे में अपमानजनक बातें कहीं।


महिला ने रेड्डी पर शारीरिक और यौन शोषण का भी आरोप लगाया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसने उसकी मर्ज़ी के बिना एक प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश में उसके पति को भेज दिया।

उसने यह भी दावा किया कि आरोपी ने उसकी बदनामी करने के लिए उसके बारे में झूठी और अपमानजनक बातें फैलाईं। शिकायत के आधार पर, अत्तापुर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने कंडोम फेंकने का भी आरोप लगाया

पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी शिकायत में  बताया कि 9 जुलाई की रात आरोपी ने उसे गलत तरीके से रोका, ज़बरदस्ती अपने कमरे में ले गया, उसके बाल पकड़े, गला घोंटने की कोशिश की और उसे जाने से रोकते हुए उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया। 

उसने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान आरोपी ने उस पर कंडोम के तीन पैकेट फेंके। FIR में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने उसे गलत तरीके से छुआ और उसके प्राइवेट पार्ट्स को छूने की कोशिश की। 10 जुलाई को उसने कथित तौर पर फिर से उसके साथ मारपीट की।

महिला अधिकारी के आरोपों से मचा हड़कंप

सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी (SVPNPA) में एक महिला ट्रेनी ऑफिसर की शिकायत के बाद हड़कंप मच गया है और आरोपी ट्रेनी पुलिस अधिकारी सवालों के घेरे में आ गया है। बता दें कि नौकरी शुरू करने से पहले पुलिस एकेडमी में ट्रेनिंग लेने वाले अधिकारियों को ट्रेनी पुलिस अधिकारी कहा जाता है। लोगों का कहना है कि जब नौकरी से पहले ही अधिकारी पर इतने गंभीर आरोप लगे हैं तो आने वाले समय में वह जनता की मदद कर सकेंगे, इस बात पर संशय है।

ऐसा पहली बार नहीं है कि IPS अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हों। पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। इससे पहले नोएडा में IPS अधिकारी पर पत्नी ने 41 पन्नों की FIR दर्ज कराई थी और दहेज उत्पीड़न और अवैध संबंधों के आरोप लगाए थे।

ये भी पढ़ें- 

धनकुबेर और निलंबित IPS अधिकारी भुल्लर के ऊपर गिरी गाज, नया केस दर्ज, 7.5 करोड़ नकद और 2.5 किलो सोना मिला था





Source link

Write A Comment