अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप फाइनल हारने के बाद पहली बार अपने दिल की बात कही है। अर्जेंटीना की हार के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। मेसी ने अपने उस पोस्ट में स्पेन की टीम को बधाई दी है और साथ ही अपनी टीम के ओवरऑल परफॉर्मेंस की तारीफ की है। हालांकि अपने पोस्ट में मेसी ने रिटायरमेंट को लेकर किसी तरह को कई संदेश या हिंट नहीं दिया है।

इस जख्म को भरने में समय लगेगा- लियोनेल मेसी

लियोनेल मेसी ने लिखा कि इस वक्त दुख बहुत ज्यादा है। इस जख्म को भरने में समय लगेगा, लेकिन मैंने अच्छी यादों को संजोकर रखने का फैसला किया है, उन सभी मैचों को जिन्हें हमने सबकुछ झोंककर पलट दिया। ऐसे पल हमेशा याद रहेंगे। मैं हमेशा पूरे देश के सपोर्ट को याद रखूंगा, जिसने इस ग्रुप के काम और कोशिशों के साथ मिलकर हमें एक बार फिर दुनिया की सबसे अच्छी टीमों में वापस ला दिया।

मेसी ने दी स्पेन को जीत की बधाई

मेसी ने आगे लिखा कि आज हमने जो हासिल किया, उसकी तारीफ करना मुश्किल है। लेकिन यह ग्रुप सच में लगातार दो वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा है। हर बधाई और हर मैसेज के लिए दिल से शुक्रिया। एक बार फिर हम एक देश के तौर पर एक साथ आए और अर्जेंटीना होने का बहुत गर्व महसूस करते हुए एक साथ खड़े रहे। मैं स्पेन को भी वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई देना चाहता हूं। बता दें कि मेसी ने इस वर्ल्ड कप में 8 गोल किए और सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे।

स्पेन ने 16 साल बाद जीता फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब

स्पेन ने 16 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर फुटबॉल वर्ल्ड कप जीत लिया है। अमेरिका के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में स्पेन ने पिछली बार की चैंपियन टीम अर्जेंटीना को 1-0 से हरा दिया। पूरे मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन तय वक्त तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया, जहां स्पेन के फेरन टोरेस ने एक शानदार गोल दागकर अपनी टीम को मैच दिलाई।

यह भी पढ़ें:

एम्बाप्पे ने रचा इतिहास, FIFA वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी बार जीता गोल्डन बूट, उनाई सिमोन को मिला गोल्डन ग्लव

वर्ल्ड कप हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से की हाथापाई, अब FIFA लगा सकता है बैन





Source link

Write A Comment