जब लोग वज़न घटाने के बारे में सोचते हैं, तो अक्सर उन्हें लगता है कि सख़्त डाइटिंग करनी होगी या जिम जाना होगा। लेकिन ज़रूरी नहीं है कि हर बार अच्छे नतीज खुद के साथ सख्ती बरतने से ही मिलें। सर्टिफाइड हेल्थ कोच, ‘फेटल फिटनेस हब’ की डायरेक्टर और फिटनेस स्पेशलिस्ट मनकीरत कौर कहती हैं कि अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन कम हो तो उसके लिए सख्ती की बजाय कुछ हेल्दी आदतें अपनानी होंगी। उन्होंने कुछ ऐसी आसान आदतें बताई हैं, जिनकी मदद से उन्होंने बिना किसी डाइट या मुश्किल वर्कआउट के 10 किलो वज़न घटाया। तो चलिए जानते हैं वो आदतें कौन सी हैं?

इन आदतों को अपनाकर मनकीरत कौर ने कम किया दस किलो वजन: 

  • रोजाना प्रोटीन: मनकीरत कौर ने अपनी डाइट में प्रोटीन को रोजाना शामिल किया। बकौल मनकीरत, ”मैंने पक्का किया कि हर खाने में प्रोटीन का अच्छा सोर्स हो, ताकि मेरा पेट भरा रहे, मसल्स को सपोर्ट मिले और फालतू स्नैकिंग कम हो।”

  • घर का खाना डाइट में रहा शामिल: मनकीरत ने पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने ज़्यादातर घर का बना खाना खाया और अलग से डाइट फ़ूड बनाने के बजाय अपने खाने को बैलेंस्ड रखा। साथ ही उन्होंने कोल्ड ड्रिंक्स, मीठी कॉफ़ी, फ्रैपे और गाढ़े शेक से बिना पेट भरे एक्स्ट्रा कैलोरी वाले ड्रिंक से दूरी बनाई। साथ ही कार्ब्स या फैट्स को पूरी तरह नहीं छोड़ा। खाने की चीज़ों को पूरी तरह हटाने के बजाय, बैलेंस्ड खाने और सही मात्रा पर ध्यान दिया। साथ ही अपने खाने का उन्होंने पहले से प्लानिंग की ताकि उन्हें बेहतर फ़ूड चॉइस करने में मदद मिले।

  • शरीर को रखा एक्टिव : मनकीरत कहती हैं कि वजन कम करने के लिए ज़रूरी है आपके शरीर का हिलना डुलना। चाहे वर्कआउट हो या वॉक, इसे रोजाना करना। यानी इंटेस वर्कआउट करने से ज़्यादा ज़रूरी है आपके शरीर क लगातार एक्टिव रहना।

  • ज़्यादा पानी पीना और अच्छी नींद है ज़रूरी: साथ ही वजन को कम करने के लिए उन्होंने पानी भी खूब पिया। पानी पीने से क्रेविंग्स को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और शरीर भी हाइड्रेटेड रहता है। साथ ही अपनी जीवनशैली में नींद को तरजीह दी। अच्छी नींद से एनर्जेटिक महसूस हुआ और हेल्दी चीज़ें चुनना आसान हो गया। 

  • लक्ष्य वो रखें जो आसानी से हासिल हों: मनकीरत कौर कहती हैं कि मैंने तुरंत नतीजे पाने की उम्मीद करने के बजाय धीरे-धीरे वज़न कम करने पर ध्यान दिया।मैंने परफ़ेक्शन का लक्ष्य नहीं रखा। मैंने रोज़ाना सिंपल आदतें अपनाईं, और उसी से नतीजे मिले।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)





Source link

Write A Comment