जब गर्मी अपने चरम पर पहुंचती है, लोग भीषण गर्मी से पूरी तरह से परेशान हो जाते हैं तो लगभग हर कोई यही पूछता है कि ये बारिश का मौसम कब आएगा और जब बारिश का मौसम आता है तो लोग खुश भी हो जाते हैं मगर मानसून हर इंसान के लिए मजेदार नहीं होता है। कई जगहों पर बारिश इतनी ज्यादा हो जाती है कि हर तरफ खूब सारा पानी भर जाता है और फिर लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लोगों का घर, गाड़ी सब कुछ पानी में डूब जाता है। अभी कुछ वीडियो गुजरात के वलसाड से सामने आए हैं जिन्हें देखकर आप समझ जाएंगे कि भारी बारिश के बाद वहां क्या हाल हो गया है।

जहां देखो वहां पानी ही पानी

हमारे सामने कुछ वीडियो सामने आए हैं जो गुजरात के वलसाड जिले के हैं। कोई वीडियो वलसाड के सेंट्रल पार्क का है तो कोई वीडियो वलसाड के वापी का है। वहीं कोई वीडियो वहां के सोसाइटी का है। हर वीडियो में खूब सारा पानी देखने को मिल रहा है। किसी वीडियो गाड़ियां लगभग पूरी तरह से पानी में डूबी हुई नजर आ रही हैं तो किसी वीडियो में घर पूरी तरह से पानी में डूबा हुआ नजर आ रहा है और लोगों को वहां से निकलने में स्ट्रगल करना पड़ रहा है। इस आर्टिकल में आपको कुछ वीडियो दिखाएंगे जिन्हें देखकर आप समझ जाएंगे कि वलसाड का क्या हाल है।

यहां देखें वलसाड का एक वीडियो

वलसाड जिले में बारिश के आंकड़े

आइए अब आपको गुजरात के वलसाड जिले में हुई बारिश के आंकड़े बताते हैं। आपको बता दें कि वलसाड में 154 MM, धरमपुर में 383 MM, पारडी में 581 MM, कपराडा में 606 MM, उमरगांव में 681 MM, वापी में 310 MM, नानापोंडा में 526 MM बारिश हुई है। आपको बता दें कि ये आंकड़े वलसाड जिले के सभी तहसील के 14 घंटे के बारिश के हैं। वलसाड में बारिश के बाद जो हाल हुआ है उसे देखकर ऐसा लगता है कि यहां कोई बारिश नहीं बल्कि बादल फटा है और पूरा जिला जलमग्न हो गया है।

यहां देखें एक और वीडियो

(इनपुट: जीतेंद्र पाटिल)

ये भी पढ़ें-

सूरत में भराभराकर गिरीं 3 जर्जर इमारतें, सामने आया इमारत ढहने का LIVE वीडियो





Source link

Write A Comment