Last Updated:
रांची में बारिश के मौसम में ओपन कैफे काफी पसंद किए जाते हैं. JSCA स्टेडियम स्थित ‘अपटाउन कैफे’ एमएस धोनी की पसंदीदा कॉफी, मोमोज और चाऊमीन के लिए मशहूर है. कड़रू का ‘लिटिल बिस्ट्रो’ किताबों, वर्क-फ्रेंडली माहौल और इटालियन व्यंजनों के लिए जाना जाता है. वहीं ‘यम यम कैफे’ युवाओं के लिए चाइनीज-कोरियन बाउल्स और क्रिकेट स्क्रीनिंग के साथ किफायती विकल्प है.
झारखंड की राजधानी रांची में बारिश के मौसम में ओपन कैफे जाना लोग काफी पसंद करते हैं. जेएससीए स्टेडियम के अंदर स्थित ‘अपटाउन कैफे’ इसके लिए बेहद लोकप्रिय है. यहां बैठकर आप बारिश के खूबसूरत नजारे के साथ गरमा-गरम कॉफी का मजा ले सकते हैं. खास बात यह है कि एमएस धोनी को भी यहाँ की कॉफी बेहद पसंद है.
जब भी एमएस धोनी स्टेडियम में होते हैं. यहां की कॉफी पीना नहीं भूलते. यहां कॉफी बीन्स को सामने क्रश करके 10 फ्लेवर्स में तैयार किया जाता है. जिससे इसका स्वाद बेहतरीन और अलग होता है. इसके अलावा यहां के मोमोज और पैन फ्राइड चाऊमीन भी बेहद स्वादिष्ट हैं और लोगों के बीच काफी मशहूर हैं.
कड़रू स्थित ‘लिटिल बिस्ट्रो कैफे’ की बात ही अलग है. यहां किताबों का शानदार कलेक्शन है. आप चाहें तो बाहर बैठकर खूबसूरत नजारों के साथ कॉफी का मजा लें या अंदर किताबें पढ़ते हुए चुस्की का आनंद लें. यहां का प्रामाणिक इटालियन स्टाइल पिज़्ज़ा और पास्ता खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कैफे के संचालक हरिंदर बताते हैं कि यहां मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग की बेहतरीन व्यवस्था है, ताकि लोग कॉफी के साथ अपना जरूरी काम भी निपटा सकें. किताबों के शानदार कलेक्शन के साथ आप यहां १-२ घंटे आराम से बिता सकते हैं. इसके खूबसूरत लॉन और गार्डन में बैठकर आप हर मौसम का आनंद ले सकते हैं.
अगला ठिकाना है रांची का ‘यम यम कैफे’. जहां का खाना वाकई बेहद स्वादिष्ट है. यहां के चाइनीज और कोरियन बाउल्स मूड फ्रेश कर देते हैं. मैनेजर शुभम बताते हैं कि युवाओं को ध्यान में रखकर मेन्यू कस्टमाइज किया गया है. यह कैफे काफी किफायती है. जहां मात्र ₹200 में आप बेहतरीन खाने का लुत्फ उठा सकते हैं.
यहां ₹500 में 2-3 बेहतरीन आइटम्स के साथ आपकी बढ़िया पार्टी हो जाएगी. बिना क्वालिटी से समझौता किए यहां का शानदार माहौल, खूबसूरत वातावरण और कोजी कॉर्नर सीट्स युवाओं को बेहद पसंद आते हैं. खास बात यह है कि क्रिकेट सीजन के दौरान यहां स्पेशल मैच स्क्रीनिंग का आयोजन भी किया जाता है.