X

बारिश में आलू-भिंडी छोड़िए, 5 मिनट में बनाइए टेस्टी ककोड़े की कुरकुरी फ्राई

 

arw img

Kakoda Fry Recipe: बरसात के मौसम में जब बाजार में सब्जियों के विकल्प सीमित हो जाते हैं, तब ककोड़ा स्वाद और सेहत का बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आता है. यह देसी सब्जी गांवों से लेकर शहरों तक खूब पसंद की जाती है और इसकी कुरकुरी फ्राई महज 5 मिनट में तैयार हो जाती है. बेसन, अजवाइन और मसालों के साथ बनी यह रेसिपी बाहर से करारी और अंदर से मुलायम होती है. फाइबर, विटामिन और कई जरूरी खनिजों से भरपूर ककोड़ा पाचन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसे रोटी, पराठे, दाल-चावल या शाम की चाय के साथ भी स्वाद लेकर खाया जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment