Last Updated:

मलाई कोफ्ता उत्तर भारतीय व्यंजनों की एक लोकप्रिय डिश है. यह मुलायम कोफ्तों और मलाईदार, मसालेदार ग्रेवी का बेहतरीन मेल है. शादी-पार्टियों में यह पहली पसंद है. तो इसे जरूर बनाकर ट्राई करें.

Zoom

जानें मलाई कोफ्ता बनाने की स्पेशल रेसिपी. Image AI

मलाई कोफ्ता उत्तर भारतीय व्यंजनों की एक बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट डिश है. यह मुलायम कोफ्तों और मलाईदार, मसालेदार ग्रेवी का बेहतरीन रेसिपी है. शादी-पार्टियों से लेकर खास अवसरों तक, मलाई कोफ्ता लोगों की पहली पसंद माना जाता है। इसकी समृद्ध ग्रेवी और नरम कोफ्ते खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देते हैं.

सामग्री
कोफ्ता बनाने के लिए

3 उबले हुए आलू
100 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
2 बड़े चम्मच किशमिश और काजू
नमक स्वादानुसार
तेल तलने के लिए

ग्रेवी के लिए
2 बड़े प्याज
2 टमाटर
10-12 काजू
1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
½ कप ताजी क्रीम
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
½ छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
नमक स्वादानुसार
2 बड़े चम्मच तेल या घी

  • कोफ्ता बनाने की विधि
    सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें. इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर, कॉर्नफ्लोर, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब इस मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं. प्रत्येक लोई के बीच में थोड़ा सा काजू और किशमिश भरें और गोल कोफ्ते तैयार कर लें.
  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें और कोफ्तों को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें. तलने के बाद इन्हें टिश्यू पेपर पर निकाल लें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.
  • ग्रेवी बनाने की विधि
    प्याज, टमाटर और काजू को थोड़े पानी के साथ उबाल लें. ठंडा होने पर इन्हें पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें.
  • अब एक पैन में तेल या घी गर्म करें. इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर हल्का भूनें. इसके बाद तैयार पेस्ट डालें और 5-7 मिनट तक पकाएं. जब मसाले से तेल अलग होने लगे, तब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें.
  • मसाले को अच्छी तरह पकाने के बाद इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें और 5 मिनट तक उबालें. फिर क्रीम, कसूरी मेथी और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं. ग्रेवी को 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.

परोसने का तरीका
परोसने से ठीक पहले कोफ्तों को सर्विंग बाउल में रखें और ऊपर से गर्म मलाईदार ग्रेवी डालें. ताजी क्रीम और हरे धनिए से सजाएं. मलाई कोफ्ता को नान, तंदूरी रोटी, पराठा या जीरा राइस के साथ परोसा जा सकता है.



Source link

Write A Comment