नीट पेपर लीक से नाराज छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। कुल 47 अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में कई अन्य अधिकारियों को निकाले जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं। सरकार परीक्षा व्यवस्था में बड़े स्तर का सुधार लाने की कोशिश कर रही है। इसी कोशिश में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 47 अधिकारियों को नौकरी से निकाला है। इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और क्रिमिनल कार्रवाई भी की जाएगी।

सरकार सुधार के लिए और भी कार्रवाई करेगी। यह कार्रवाई नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में बड़े बदलाव का हिस्सा है। नीट पेपर लीक के बाद से यह एजेंसी लगातार विवादों में रही है। इसी वजह से अब पूरी एजेंसी में बड़े स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है और आने वाले दिनों में कई और बदलाव करने की बात कही है। हालांकि, सरकार ने संकेत दिए हैं कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे।





Source link

Write A Comment