ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अब अमेरकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन और रूस को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने ट्रूथ सोशल पर लिखा, चीन के बीजिंग में हमारी हालिया मुलाक़ात में राष्ट्रपति शी ने मुझसे कहा कि वे किसी भी हालत में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान को हथियार नहीं देंगे और न ही बेचेंगे और इस बात में चीनी कंपनियां भी शामिल थीं। हमारे रिश्तों को देखते हुए, मैं उनकी बात पर भरोसा करता हूं और वैसे भी, मैं उन पर बहुत बड़े एहसान भी कर रहा हूं। इसी तरह, यूक्रेन में चल रही भयानक जंग के बावजूद (राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ भी रिश्ते वैसे ही बने हुए हैं) राष्ट्रपति पुतिन ने मुझसे कहा कि वे ईरान को हथियार नहीं बेचेंगे।
चीन और रूस को दे दी धमकी
ट्रंप ने चीन और रूस को लेकर आगे कहा, वे समझते हैं कि मैं यूक्रेन को हथियार नहीं बेचता, बल्कि NATO देशों को बेचता हूं। वे पूरी कीमत चुकाते हैं, और उन हथियारों का आगे कैसे इस्तेमाल होता है, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं होती। इसलिए, मेरी राय में, ईरान के मामले में अक्सर जिन दो बड़े देशों का ज़िक्र होता है, वे इसमें शामिल नहीं हो रहे हैं। अगर वे ऐसा करते, तो यह उनके लिए बहुत बुरा होता, निश्चित रूप से यह उनके हित में नहीं होता। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद! राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प
ये भी पढ़ें:
‘होर्मुज में जहाज पर हमला हुआ तो एक पुल या पावर प्लांट उड़ा देंगे’, ईरान को ट्रंप ने दी एक और धमकी