भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए कहा। वैभव सूर्यवंशी जिन्होंने इसी मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले मैच में 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था, उनसे इस मुकाबले में भी एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी। उन्हें दूसरे मुकाबले में भी अच्छी शुरुआत मिली थी लेकिन यहां वो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

रिचर्ड नगरावा की गेंद पर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने अच्छी शुरुआत की। उन्होंने रिचर्ड नगरावा के स्पेल के पहले ओवर में 5 गेंदों में तीन चौका और एक छक्का लगाया। लेकिन उसी ओवर की आखिरी गेंद पर वह फिर से बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। इस मैच में वह 9 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 222.22 का रहा। उनके आउट होने से पहले अभिषेक शर्मा का विकेट भी गिर गया था। वह 8 बॉल पर दो चौके की मदद से 8 रन बनाकर आउट हुए।

पहले टी20 में वैभव ने लगाया था अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी हाल ही में अपनी तूफानी बल्लेबाजी की वजह से काफी चर्चा में हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में सिर्फ 19 गेंदों में 50 रन बनाकर अपने इंटरनेशनल करियर की पहली हाफ सेंचुरी जड़ी। उनकी इस तरह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को देखकर लोग उन्हें भारतीय क्रिकेट का नया बड़ा हिटर मान रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर अपना T20I डेब्यू किया था, लेकिन वहां उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था।

यश ठाकुर को मिला दूसरे टी20 में मौका

दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव भी किया है। पहले मैच में टीम इंडिया का हिस्सा रहे अशोक शर्मा को इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह 27 साल के युवा यश ठाकुर को मौका मिला है। यश के लिए यह पहला इंटरनेशनल मैच है। उन्होंने इस मुकाबले के जरिए अपना T20I डेब्यू किया है। बता दें कि पहले मैच में अशोक शर्मा ने 4 ओवर गेंदबाजी की थी और वहां उन्होंने 29 रन खर्च किए थे और एक भी विकेट नहीं मिला था।

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया ने दूसरे टी20 के लिए प्लेइंग XI में किया बदलाव, 27 साल के प्लेयर को मिला डेब्यू करने का मौका

श्रेयस अय्यर दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतते ही रचेंगे इतिहास, टूट जाएगा 88 साल पुराना रिकॉर्ड

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment