सीरिया में हाईवे पर बसों की टक्कर में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मध्य सीरिया में दो यात्री बसों की टक्कर में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना पलमीरा और अल-सुखना शहरों के बीच एक हाईवे पर हुई। एपी  की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह हाईवे दमिश्क-दीर एज़-ज़ोर हाईवे था। कतर स्थित मीडिया प्लेटफॉर्म ने यह भी बताया कि जिस हाईवे पर यह दुर्घटना हुई, वह 400 किलोमीटर लंबा एक महत्वपूर्ण हाईवे है जो देश के पूर्वी हिस्से को राजधानी से जोड़ता है। लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम चल रहा है।





Source link

Write A Comment