नई दिल्ली: जंतर मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के हर निशान मिटाए जा रहे हैं। NDMC के 500 से अधिक सफाईकर्मी प्रोटेस्ट साइट को क्लीन करने में लगे हुए हैं। रात के 2 बजे के करीब जब जंतर मंतर पर कोई नहीं था, सिर्फ NDMC के सफाई कर्मी नजर आ रहे थे। कोशिश ये की जा रही है कि सुबह जब लोग आएं तो पहले जैसा ही जंतर मंतर नजर आए।

कूड़े के अंबार को हटा रही NDMC

CJP का मंच तो पहले ही हट गया था, अब कूड़े के अंबार को NDMC हटा रही है। इसके साथ दीवारों पर जो नारे लिखे थे, उसपर भी वाइट वाश कर दिया गया है।

इसके साथ संसद मार्ग पर जो बैरिकेडिंग थी, जिसे फिक्स कर दिया गया था, वो सब भी हटा दिए गए। सब साफ हो गया है। पुलिस और पैरामिलिट्री की तैनाती अब भी है लेकिन बैरिकेडिंग की दीवार हटा दी गई है।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही थी सीजेपी

सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी नीट पेपर लीक के मामले पर लंबे समय से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही थी। एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक इसी प्रदर्शन के दौरान अनशन पर बैठे थे। सीजेपी की मांग थी कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया, जिसके साथ ही सीजेपी ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया।

बीते दिनों सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान खूब हंगामा हुआ। विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया और सरकार पर प्रेशर बनाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े और हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। 

प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी भी घायल हुए और कुछ सुरक्षाकर्मियों को भी चोटें आईं। हालांकि समय रहते भीड़ को काबू में कर लिया गया। पुलिस ने बार-बार ये बात कही कि प्रदर्शनकारी शांति के साथ प्रदर्शन करें। हालांकि इस प्रदर्शन के बारे में देशभर में चर्चा हुई और लोग देशभर से जंतर मंतर पर जमा हुए। लंबे समय बाद देश में इतना बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें हर वर्ग के लोग आए।

ये भी पढ़ें-

CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली पुलिस ने की पीसी, कहा- “पाकिस्तान से चलाए जा रहे अकाउंट के जरिए झूठे पोस्ट किए जा रहे हैं” 





Source link

Write A Comment