भारतीय टीम अगस्त में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी। इस टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान है। भारत के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गाले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और तेज गेंदबाज हर्षित राणा का चोटिल होने के कारण दोनों टेस्ट मैच में खेलना मुश्किल लग रहा है।

बीसीसीआई के सूत्र ने सुंदर और बुमराह को लेकर दिया बड़ा अपडेट

न्यूज एजेंसी PTI के हवाले से बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि पूरी फिटनेस हासिल करने के बाद ही वॉशिंगटन दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस महीने की शुरुआत में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान सुंदर के पैर में चोट लग गई थी। सूत्र ने आगे बताया कि भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 30 जुलाई तक आराम करेंगे और उसके बाद बेंगलुरु में बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में रिपोर्ट करेंगे। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज साई सुदर्शन की उपलब्धता भी उनकी फिटनेस पर निर्भर करती है, लेकिन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के जल्द ठीक होने की संभावना है।

रवींद्र जडेजा को मिल सकता है टेस्ट सीरीज में मौका

वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होकर बाहर होने के बाद अब फिंगर स्पिनर के रूप में रवींद्र जडेजा को मौका मिलना लगभग तय माना जा रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को श्रीलंका के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज हर हाल में जीतना होगा। टीम की बल्लेबाजी की बात करें तो यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का बतौर सलामी बल्लेबाज खेलना तय है। अगर साई सुदर्शन पूरी तरह फिट रहते हैं, तो वे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंग। अगर वह फिट नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को मौका दिया जा सकता है। चौथे स्थान पर कप्तान शुभमन गिल और पांचवें नंबर पर विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत खेलेंगे।

WTC पॉइंट्स टेबल में कहां है टीम इंडिया

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 पॉइंट्स टेबल की बात करें तो वहां वहां टीम इंडिया इस वक्त पांचवें नंबर पर है। भारत ने इस चक्र में अब तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 4 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम इस वक्त 48.15 जीत प्रतिशत के साथ पांचवें पायदान पर है। पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया पहले साउथ अफ्रीका दूसरे, न्यूजीलैंड तीसरे और बांग्लादेश चौथे नंबर पर है।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को किस चीज पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की दी जा रही सलाह, ईशान किशन ने किया खुलासा

टीम इंडिया ने ICC टी20 टीम रैंकिंग में हासिल की फिर नंबर-1 की पोजीशन, 15 दिनों में पलट दिया पूरा खेल

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment