भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए तीसरे टी-20 मैच में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। वैभव दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने सिर्फ 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट (किसी भी फॉर्मेट) में 2 बार अर्धशतक लगाया है। इससे पहले क्रिकेट के इतिहास में इतनी कम उम्र में यह कारनामा कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था। हालांकि तीसरे टी20 मैच में वैभव शतक लगाने से चूक गए।

पहले टी20 में भी वैभव के बल्ले से आई थी हाफ सेंचुरी

रविवार, 26 जुलाई को भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 31 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। इस टी-20 सीरीज के पहले मैच में भी उन्होंने अर्धशतक जड़ा था। इसके साथ ही वह टी-20 क्रिकेट में हाफ सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। इससे पहले नेपाल के बल्लेबाज कुशल मल्ला ने 15 साल की उम्र में वनडे क्रिकेट में एक बार हाफ सेंचुरी बनाई थी। लेकिन वैभव ने अब 15 साल की उम्र में दो बार यह कारनामा कर दिखाया है। क्रिकेट के लंबे इतिहास में इतनी कम उम्र में इंटरनेशनल लेवल पर दो हाफ सेंचुरी बनाने वाले वैभव दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं।

मेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल की उम्र में 50 प्लस स्कोर

2 – वैभव सूर्यवंशी (भारत)

1 – कुशल मल्ला (नेपाल)

81 रन बनाकर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे टी20 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 49 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली। वह 19 रन से शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने अपनी इस पारी में 8 चौके और 4 लंबे छक्के लगाए। माधेवेरे की गेंद पर इवांस ने उनका शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेजा। वैसे तो वैभव आमतौर पर 200 से भी ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं, लेकिन आज के मैच में उनका स्ट्राइक रेट 165.35 का रहा। उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत भारतीय टीम मैच में बहुत मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। भारत पहले ही इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुका है और अब उसकी नजरें जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप करने पर हैं।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को किस चीज पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की दी जा रही सलाह, ईशान किशन ने किया खुलासा

टीम इंडिया को श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट से बाहर

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment