प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी किया है। पीएम ने कहा कि पेपर लीक पर कल कठोर कानून लाएंगे। श्री नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में परीक्षा सुधारों पर एक सशक्त कार्य-दल का गठन किया गया है।
पीएम ने ये वीडियो भी मोबाइल से सेल्फी कैमरे से रिकॉर्ड किया है। पीएम ने कहा कि फ्रेंड्स विद्यार्थियों के भविष्य के लिए भारत सरकार लगातार अनेक कदम उठा रही है। जिन लोगों ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। वे जेलों में सड़ रहे हैं।
पीएम ने कहा कि हम फास्ट ट्रैक कोर्ट बना चुके हैं। हम कल पार्लियामेंट के अंदर भी कठोर कानूनों के प्रावधान के साथ नया कानून बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन हमें भविष्य के लिए सोचना है। हमारी परीक्षा पद्धति विश्वस्त हो। हमारी परीक्षा पद्धति ट्रांसपैरेंट हो। हमारी परीक्षा पद्धति में सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी का उपयोग हो।
इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए विश्व प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट श्रीमान नंदन निलेकणि के नेतृत्व में एक हाई पावर टास्क फोर्स बनाने का निर्णय किया है।
ये खबर अपडेट हो रही है…