Last Updated:

Mutter paneer recipe: अक्सर घर पर तैयार मटर पनीर में होटल जैसा स्वाद खोजते हैं, लेकिन रेसिपी का तरीका पता न होने के कारण वैसा स्वाद नहीं मिल पाता है. जायेकादार भोजन बनाने रेसिपी की जानकारी बहुत जरूरी होता है. होटल जैसी रेसिपी तैयार करने के लिए गृहणी को ये आसान तरीका अपनाना चाहिए. जिससे तैयार मटर पनीर को खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे.

आज के समय खान पान के सभी शौकीन होते है. ऐसे में बहुत से लोग अच्छा खाना खाने के लिए होटल का सहारा लेते है. ऐसे में अगर आप भी होटल जैसा स्वादिष्ट मटर पनीर बनाना चाहते हैं तो आप अपने घर पर ही तैयार कर सकते हैं.

मटर पनीर बनाने के लिए आपको ज्यादा समय भी वेस्ट नहीं करना पड़ेगा और हमारे द्वारा बताई गई इस आसान रेसिपी से आप घर पर ही झटपट स्वादिष्ट होटल जैसा मटर पनीर तैयार कर सकते हैं. जो आप के स्वाद को जायकेदार बना देगा.

मटर पनीर बनाने के लिए सबसे पहले आप लगभग ढाई सौ ग्राम पनीर लेकर उसके मीडियम टुकड़े कर ले, इसके बाद उसमें लगभग दो से तीन प्याज,8 से 10 हरी मिर्च,अदरक लहसुन को डालकर बारीक से काटकर उसको मिक्सी में अच्छी तरह से पीस ले.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके पीसने के बाद आप कढ़ाई में लगभग 100 ग्राम सरसों या सोयाबीन के तेल को डालकर पनीर को फ्राई भी कर सकते हैं. अगर आप फ्राई नहीं करना चाहते हैं,तो आप बिना फ्राई किये ही पनीर को स्वादिष्ट और जायकेदार बना सकते हैं.

इसको बनाने के लिए सबसे पहले आपको कढ़ाई में तेल गर्म करना होगा और इसके बाद हल्की बारीक कटी हुई एक प्याज तेल में लाल करना होगा. जैसे ही वह प्याज हल्की लाल हो जाए उसके बाद आप मिक्सी में पीसे हुए प्याज अदरक,लहसुन मिर्च का मिश्रण इस प्याज में मिलाकर उसकी 5 मिनट तक भुजाई कर दें.

इसके बाद आप उसमें स्वाद के अनुसार,लाल मिर्च,धनिया पाउडर हल्दी पाउडर नमक के साथ साथ बाजार से लाया हुआ पनीर मसाला डाल सकते हैं और उसकी कम से कम 10-15 मिनट भुजाई करते रहे,जब तक उसमें से तेल ऊपर ना आ जाए और वह मसाला महकने ना लगे. जैसे ही मसाले से महक आने लगे समझ लीजिए आपका मसाला तैयार हो गया है.

जैसे ही मसला अच्छी तरह भुज जाए उसमें आप हरी मटर मिल सकते हैं. और उसको मिलाकर 5 मिनट तक मसाले के साथ ही उसको पकाते रहे. और जैसे ही मटर हल्की टूटने लगे उसके बाद आप उसमें पनीर के टुकड़ों को डालकर भुज ले.

अब पनीर को डालने के बाद 2 से 3 मिनट तक मसाले में उसको चलाते रहे.इसके बाद आप उसमें पानी डाल सकते हैं और पानी डालने के बाद उसमें लगभग 5 मिनट तक उबाल आने दे. जैसे ही उसमें उबाल आने लगे आप गैस बंद करके उसमें हरा धनिया मिलाकर रखने और यह मटर पनीर खाने के लिए तैयार हो जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

Write A Comment